Tatanagar Ernakulam Express Fire: टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के AC कोच में भीषण आग, 70 वर्षीय यात्री की मौत
Tatanagar Ernakulam Express Fire: आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में सोमवार, 29 दिसंबर को तड़के एक बड़ा रेल हादसा हुआ। टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18189) के दो वातानुकूलित (AC Coch) डिब्बों में अचानक आग लग गई।
रेलवे से मिला जानकारी के मुताबिक, इस दर्दनाक हादसे में 70 वर्षीय एक यात्री की जलकर मौत हो गई, जबकि अन्य यात्रियों ने किसी तरह जान बचाकर बाहर निकलने में सफलता पाई। पुलिस और रेलवे अधिकारी अनकापल्ली एसपी तुहिन सिन्हा के मुताबिक, यह ट्रेन झारखंड के टाटानगर से केरल के एर्नाकुलम जा रही थी।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन जब विशाखापत्तनम जिले से आगे बढ़कर डुव्वाडा स्टेशन पार कर चुकी थी, तभी तड़के करीब 1:30 बजे आग लगने की घटना सामने आई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग ट्रेन के B1 और M2 AC कोच में लगी, जो पैंट्री कार के पास थे।
लोको पायलट ने देखी आग, ट्रेन को तुरंत रोका गया
रेलवे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लोको पायलट ने येलमंचिली के पास एक रेलवे प्वाइंट के करीब कोचों से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। इसके बाद तुरंत ट्रेन को नजदीकी स्टेशन पर रोका गया। हालांकि, जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच पातीं, तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी और दोनों AC कोच पूरी तरह जलकर खाक हो गए।
धुएं से मची अफरातफरी, बुजुर्ग की मौत
जैसे ही कोचों में आग लगी, घना धुआं फैल गया। यात्रियों में अफरातफरी मच गई और लोग घबराकर प्लेटफॉर्म की ओर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धुएं की वजह से कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था, जिससे हालात और भयावह हो गए। कई यात्रियों को यह समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर हुआ क्या है।
रेलवे अधिकारियों ने पुष्टि की कि इस हादसे में एक यात्री की मौत हुई है। मृतक की पहचान विजयवाड़ा निवासी 70 वर्षीय चंद्रशेखर सुंदर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह B1 AC कोच में फंस गए थे और बाहर नहीं निकल पाए, जिससे झुलसने के कारण उनकी मौत हो गई।
ब्रेक ओवरहीटिंग से आग लगने की आशंका
रेलवे सूत्रों की ओर से मिली शुरूआती जानकारी के अनुसार, ट्रेन के अनकापल्ली से रवाना होने के बाद नरसिंगबिल्ली के पास B1 AC कोच के ब्रेक में चिंगारी और आग देखी गई थी। आशंका जताई जा रही है कि ब्रेक के अधिक गर्म होने (ओवरहीटिंग) की वजह से आग लगी, जो बाद में तेजी से फैल गई।
हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। आग पर काबू पाने के लिए अनकापल्ली, येलमंचिली और नक्कपल्ली से दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक दोनों AC कोच पूरी तरह जल चुके थे। इन कोचों में मौजूद यात्रियों का सारा सामान भी जलकर नष्ट हो गया।
कई घंटे लेट हुई ट्रेन, यात्री परेशान
हादसे के बाद ट्रेन करीब चार घंटे की देरी से अनकापल्ली पहुंची। ठंडी रात में सैकड़ों यात्रियों को स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ा। एहतियातन मौके पर एंबुलेंस भी तैनात की गई थीं। वरिष्ठ रेलवे अधिकारी भी स्थिति का जायजा लेने के लिए स्टेशन पहुंचे। इस हादसे के चलते विशाखापत्तनम-विजयवाड़ा रेल मार्ग पर कुछ समय के लिए रेल यातायात रोक दिया गया, जिससे कई ट्रेनों में देरी हुई।
विशाखापत्तनम, अनकापल्ली और तुनी स्टेशनों पर ट्रेनों को रोका गया, जब तक हालात सामान्य नहीं हो गए। सुबह करीब 3:30 बजे जले हुए कोचों को ट्रेन से अलग किया गया। प्रभावित कोचों के यात्रियों को समरलकाटा तक APSRTC की तीन बसों से भेजा गया। वहां ट्रेन में दो नए AC कोच जोड़े गए, जिसके बाद टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस को आगे की यात्रा के लिए तैयार किया गया।
रेलवे ने जांच के दिए आदेश
रेलवे प्रशासन ने इस हादसे की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच में आग लगने के सही कारणों और संभावित सुरक्षा चूक की पड़ताल की जाएगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। हादसा एक बार फिर ट्रेनों में अग्नि सुरक्षा और तकनीकी जांच को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है, खासकर लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों में।
-
झारखंड के हजारीबाग में बलि अनुष्ठान के दौरान किशोरी का गला घोंटकर हत्या; मां और दो अन्य गिरफ्तार -
Indian Railways का नया रिकॉर्ड: 1372 लोकोमोटिव प्रोडक्शन, इलेक्ट्रिक इंजनों का दबदबा, पिछले साल से कितनी बढ़त? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप












Click it and Unblock the Notifications