असम: हिमंत बिस्वा के बयान पर AIUDF विधायक का पलटवार, CM के ही 6-7 भाई बहन हैं
गुवाहटी, जून 11। असम के नए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के एक बयान पर सियासी घमासान मच गया है। दरअसल, राज्य के AIUDF विधायक हाफिज रफीकुल इस्लाम ने मुख्यमंत्री के अप्रवासी मुसलमानों को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि सरकार को जनसंख्या नियंत्रण के बारे में कुछ उपाय खोजने चाहिए, ना कि इस तरह के बयान देकर माहौल खराब करें। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने गुरुवार को कहा था कि अल्पसंख्यक समुदाय परिवार नियोजन की पॉलिसी को अपनाए और अधिक बच्चे पैदा ना करें।
Recommended Video

रफीकुल इस्लाम ने किया पलटवार
मुख्यमंत्री के इस बयान पर बोलते हुए रफीकुल इस्लाम ने कहा है कि मुख्यमंत्री को जनसंख्या नियंत्रण पर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीएम को यह कहने की बजाय कि किसी एक विशेष समुदाय के अधिक बच्चे हैं, उन्हें इसे नियंत्रण करने के उपार और कारण खोजने पर काम करना चाहिए। विधायक ने कहा कि खुद मुख्यमंत्री के छह-सात भाई-बहन हैं। यहां तक कि स्पीकर के आठ भाई-बहन हैं।
विशेष वर्ग के लिए काम करती है भाजपा- रफीकुल इस्लाम
रफीकुल इस्लाम ने कहा कि मुख्यमंत्री को लोगों के बीच जाकर उन्हें कम बच्चे रखने के लिए शिक्षित करना चाहिए। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह भाजपा सरकार एक विशेष वर्ग के लिए काम करती है और दूसरों की उपेक्षा करती है।
क्या कहा था सीएम ने?
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि भूमि अतिक्रमण जैसे 'सामाजिक खतरों' को हल किया जा सकता है यदि अप्रवासी मुसलमान परिवार नियोजन मानदंड का पालन करे और अपनी आबादी को नियंत्रित करें। हिमंत बिस्वा सरमा ने आगे कहा कि राज्य सरकार गरीब लोगों की संरक्षक है लेकिन हमें, जनसंख्या वृद्धि के मुद्दे से निपटने के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के समर्थन की आवश्यकता है। पॉपुलेशन होने से राज्य में गरीबी, अशिक्षा और उचित परिवार नियोजन की कमी के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications