LIVE: सलमान खान के घर फायरिंग केस में गैंगस्टर रोहित गोदारा के खिलाफ केस दर्ज

Breaking News Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन किया। नामांकन करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को सुबह में दशाश्वमेध घाट पर पहुंचे यहां मां गंगा की पूजा की। उसके बाद बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे और वहां से पूजा कर वे कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन दाखिल किए।

अगर मौसम की बात करें तो आज देश के कई राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है, जिसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

Breaking News

यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
May 14, 2024, 10:56 PM IST

गैंगस्टर रोहित गोदारा के खिलाफ केस दर्ज

सलमान खान आवास फायरिंग केस: सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर रोहित गोदारा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर रोहित गोदारा को आरोपी बनाया है। अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 4 आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
May 14, 2024, 10:54 PM IST

सुशील मोदी के परिवार से मिले जेपी नड्डा

पटना, बिहार: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी के परिवार से मुलाकात की।
May 14, 2024, 9:47 PM IST

झारखंड के मंत्री आलमगीर आलमगीर आलम से ईडी ने पूछताछ की। ईडी दफ्तर से बाहर निकलने के मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि जो भी सवाल पूछे गए उसका उन्होंने जवाब दिया। इसके अलावा मामल में ईडी ने पीएस संजीव लाल के घरेलू सहायक से भारी नकदी बरामदगी के मामले में पूछताछ की थी।
May 14, 2024, 7:04 PM IST

दिल्ली के आईटीओ में मंगलवार को आयकर विभाग की इमारत में आग लग गई। घटना में एक शख्स की मौत हो गई है।
May 14, 2024, 5:55 PM IST

पटना:

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व भाजपा नेता सुशील मोदी के निधन पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, "वे मेरे साथ एक टर्म के लिए थे। वे संसद में बहुत तैयारी करके आते थे। जब मैं नया सांसद बना था तब हम उनसे पूछा करते थे, वे बहुत अच्छे से हमारा मार्गदर्शन करते थे।
May 14, 2024, 5:54 PM IST

झारखंड

कोडरमा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "यहां कांग्रेस के एक मंत्री, मंत्री के कर्मचारी और कर्मचारी के नौकर के घर से नोटों के पहाड़ निकल रहे हैं। यह नोटों के पहाड़ इतने बड़े हैं कि गिनते-गिनते मशीन हाफ जाती है... कांग्रेस के सासद के घर से नोटों के पहाड़ निकले... इनके सिर पर किसका हाथ है? ये जो भी करते हैं वह शाही परिवार के इशारे से करते हैं... यह तो शुरुआत है मैं तो और खज़ाने खोजने वाला हूं
May 14, 2024, 5:53 PM IST

झारखंड

कोडरमा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं चोरों को नींद से सोने नहीं दूंगा। मैं उनकी नींद उड़ा दूंगा और उनके खज़ाने भी खाली कर दूंगा... झारखंड में आज अपनी आस्था का पालन करना मुश्किल हो गया है... जिहादी मानसिकता वाले घुसपैठिए झुंड बनाकर हमला कर रहे हैं। झारखंड सरकार आंखें मूंदकर बैठी हुई है
May 14, 2024, 5:30 PM IST

झारखंड में पीएम मोदी

झारखंड के कोडरमा में पीएम मोदी ने रैली को संबोधित ​करते हुए कहा कि कांग्रेस की कमजोर सरकारों ने देश को नक्सलवाद की आग में झोंक दिया। कोडरमा और यहां के लोगों ने यह रवैया देखा है।
May 14, 2024, 4:58 PM IST

आवास पर लाया गया सुशील मोदी का पार्थिव शरीर

सुशील मोदी का पार्थिव शरीर पटना स्थित उनके आवास पर लाया गया। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा समेत कई मंत्री उनके आवास पर मौजूद हैं।
May 14, 2024, 4:40 PM IST

दिल्ली में ITO बिल्डिंग में लगी आग

दिल्ली: आईटीओ स्थित सीआर बिल्डिंग में आग लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक कुल 7 लोगों को बचाया जा चुका है। मौके पर दमकल की 21 गाड़ियां मौजूद है।
May 14, 2024, 4:25 PM IST

खड़गे कल रायबरेली-अमेठी में प्रचार करेंगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कल रायबरेली-अमेठी में प्रचार करेंगे। वह निर्वाचन क्षेत्रों में रैलियों में भाग लेंगे।
May 14, 2024, 3:47 PM IST

प्रियंका गांधी ने बोला पीएम पर हमला

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "उन्हें (बीजेपी) को लगता है कि आपसे वोट पाने के लिए उन्हें कोई काम करने की जरूरत नहीं है। वे चुनाव के दौरान आएंगे और आपको बताएंगे कि धर्म क्या है। फिर वे आपसे धर्म के नाम पर कसम खाने को कहते हैं कि आप बीजेपी को वोट देंगे।
May 14, 2024, 2:42 PM IST

पटना लाया गया सुशील मोदी का पार्थिव शरीर

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना एयरपोर्ट लाया गया। यहां से फूलों से सजाए गए वाहन पर में उन्हें घर ले जाया जा रहा है।
May 14, 2024, 2:27 PM IST

पीएम मोदी से जुड़ी याचिका खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव प्रचार के दौरान कथित नफरत भरे भाषण देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव से रोकने की मांग करने वाली जनहित याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया।
May 14, 2024, 1:29 PM IST

अंतिम दर्शन की तैयारियां पूरी

सुशील मोदी के अंतिम संस्कार को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। पटना एयरपोर्ट से उनका पार्थिव शरीर उनके आवास ले जाया जाएगा।
May 14, 2024, 12:53 PM IST

राहुल गांधी बोले- अत्यंत दुखद

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। इस दुख के समय में मैं सभी शोकाकुल परिजनों और समर्थकों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
May 14, 2024, 11:58 AM IST

जेपी नड्डा ने जताया दुख

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सुशील मोदी के निधन पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि सुशील मोदी जी का पूरा जीवन बिहार के लिये समर्पित रहा। बिहार को जंगलराज से बाहर निकालकर विकास के पथ पर लाने में सुशील मोदी जी का प्रयास बहुत मददगार रहा है।
May 14, 2024, 11:44 AM IST

सुशील मोदी के निधन पर RSS ने जाहिर किया दुख

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने दुख जाहिर किया है। आरएसएस ने सुशील कुमार मोदी को एक कुशल नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने सुशील मोदी सामाजिक जीवन में सुचिता, पारदर्शिता के बेहतरीन उदाहरण थे।
May 14, 2024, 11:23 AM IST

सुप्रीम कोर्ट पहुंचे बाबा रामदेव

योग गुरु बाबा रामदेव पतंजलि आयुर्वेद के भ्रामक विज्ञापनों से संबंधित सुनवाई में भाग लेने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे।
May 14, 2024, 11:04 AM IST

आलमगीर आलम प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय पहुंचे

झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम अपने पीएस संजीव लाल के घरेलू सहायक से भारी नकदी वसूली के मामले में रांची में प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय पहुंचे।
May 14, 2024, 9:11 AM IST

सुशील मोदी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे जेपी नड्डा

दिल्ली एम्स से सुशील मोदी का पार्थिव शरीर दिल्ली एयरपोर्ट के लिए परिवार के सदस्य निकल चुके हैं, आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सुशील मोदी के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे।
May 14, 2024, 9:08 AM IST

घाटकोपर में होर्डिंग गिरने की घटना में 14 लोगों की मौत

मुंबई के घाटकोपर में होर्डिंग गिरने की घटना में 14 लोगों की मौत, 74 घायल, पढ़ें इस खबर से जुड़ी हर अपडेट।
May 14, 2024, 7:59 AM IST

कई राज्यों में बदलेंगे मौसम के तेवर, जानिए IMD का अपडेट

Weather Updates: दिल्ली समेत कई राज्यों में बदलेंगे मौसम के तेवर, बढ़ेगी तपन,IMD ने कई राज्यों में जारी किया है अलर्ट, पढ़ें इस खबर को विस्तार से।
May 14, 2024, 7:58 AM IST

सूर्य का हुआ राशि परिवर्तन, जानिए राशियों पर असर

सूर्य 14 मई 2024 को सायं 5 बजकर 52 मिनट पर शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश करने जा रहा है। इसके बाद शुक्र भी 19 मई को स्वराशि वृषभ में प्रवेश कर जाएगा।
May 14, 2024, 7:57 AM IST
बिहार

Sushil Modi: विशेष विमान से पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर

बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का सोमवार की देर रात को निधन हो गया, वो कैंसर से पीड़ित थे, उनके पार्थिव शरीर को आज पटना ले जाया जाएगा और अंतिम दर्शन के लिए बीजेपी कार्यालय में उनके पार्थिव शरीर को रखा जाएगा।
May 14, 2024, 7:55 AM IST
उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी आज वाराणसी से नामांकन दाखिल करेंगे

पीएम मोदी आज वाराणसी से नामांकन दाखिल करेंगे, पीएम आज जिस मार्ग से होकर जाएंगे, वहां पर सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है।, पीएम नामांकन से पहले भैरव बाबा की पूजा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+