Weather Updates: दिल्ली समेत कई राज्यों में बदलेंगे मौसम के तेवर, बढ़ेगी तपन,IMD ने दिया बड़ा अपडेट

Weather Updates: देश के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से हल्की बारिश हो रही है, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली हुई थी लेकिन अब एक बार फिर से लोगों को भयंकर गर्मी सताएगी क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ, जिसकी वजह से देश के कई राज्यों में हल्की बरसात हो रही थी, उसका असर अब कम हो गया है।

जिसके कारण अब दिल्ली समेत कई राज्यों में लोगों को सूर्य की तपिश का सामना करना पड़ेगा। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक इस पूरे हफ्ते दिल्ली में तापमान बढ़ने के आसार हैं। हालांकि लू नहीं चलेगी, जो कि एक बड़ी राहत की बात है, 15 मई से देश के कई राज्यों में अब तापमान बढ़ने वाला है।

Weather Updates

दिल्ली का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री

सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रहा, अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा और आज भी राजधानी में अधिकतम तापमान 41 डिग्री के ही आस-पास रहने का अनुमान है और पूरे दिन आकाश साफ रहेगा।

कुछ जिलों में बारिश के साथ अंधड़ और ओलावृष्टि चलने की संभावना

तो वहीं दूसरी ओर आईएमडी में पंजाब, हरियाणा के कुछ जिलों में बारिश के साथ अंधड़ और ओलावृष्टि चलने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड, गिलगित और बाल्टिस्तान में भारी बारिश की आशंका है। दिल्ली में फिलहाल प्रदूषण की स्थिति काफी बेहतर है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 111 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 112 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 115 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 103 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -124 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -115 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि आज केरल, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, कोंकण एवं गोवा और तमिलनाडु में लू की संभावना है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं पूर्वोत्तर में भी आज हल्की बरसात हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+