सुशील मोदी के निधन पर RSS ने जाहिर किया दुख, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे रो पड़े
बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने दुख जाहिर किया है। आरएसएस ने सुशील कुमार मोदी को एक कुशल नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने सुशील मोदी सामाजिक जीवन में सुचिता, पारदर्शिता के बेहतरीन उदाहरण थे।
सोशल मीडिया पर आरएसएस ने सुशील मोदी के निधन पर दुख जाहिर करते हुए कहा बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन से गहरा दुख पहुंचा है। ऐसे समय में हमारी संवेदनाएं सुशील मोदी जी के परिवार और उनके चाहने वालों के साथ हैं।

संघ ने कहा कि सुशील जी संघ सच्चे कार्यकर्ता और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव थे। वह पूरे देश के बारे में सोचते थे, खासकर बिहार के बारे में। उनके निधन से हमने एक सजग समाजसेवी और कुशल कार्यकर्ता को खो दिया है।
बिहार के वरिष्ठ भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने सुशील मोदी के निधन पर दुख जाहिर करते हुए कहा हम सब कॆ नेता, मित्र, बड़े भाई श्रद्धेय सुशील कुमार मोदी जी अब इस दुनिया में नहीं रहे। इससे बड़े दुख और पीड़ा की बात हम सभी भाजपा परिवार के सदस्यों के लिए नहीं हो सकती। उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।
शाहनवाज हुसैन ने कहा भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी हमारे बीच नहीं रहे। हर सुख-दुख में साथ देते थे। किसी का भी दुख हो सुशील मोदी वहां पहुंच जाते थे। उनकी कमी हमेशा खलेगी। उनकी कमी को कभी भी पूरा नहीं किया जा सकता है।
सुशील मोदी के निधन पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मैं यह सोच भी नहीं सकता था कि यह दिन देखना पड़ेगा। उनके अंदर नम्रता कूट-कूटकर भरी थी। पार्टी के लिए उनके भीतर समर्पण था।
आपातकाल में वह महीनों अस्पताल में रहे। मैंने अपना परम मित्र खो दिया... सुशील मोदी जी केवल एक नेता नहीं बल्कि 55 वर्षों से मेरे परिवार के सदस्य थे। अत्यंत कष्टप्रद, हृदय विदारक। बाबा केदारनाथ उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि! शत शत नमन!
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुशील मोदी के निधन पर दुख जाहिर करते हुए कहा भाजपा के वरिष्ठ नेता व बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
भाजपा परिवार और संगठन के लिए यह अपूरणीय क्षति है। ग़रीबों और पिछड़ों के कल्याण हेतु समर्पित आपका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूँ। विनम्र श्रद्धांजलि!












Click it and Unblock the Notifications