Surya ka Gochar: सूर्य का हुआ राशि परिवर्तन, कई राशियों की खुलेगी किस्मत
Surya ka Gochar: सूर्य 14 मई 2024 को सायं 5 बजकर 52 मिनट पर शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश करने जा रहा है। इसके बाद शुक्र भी 19 मई को स्वराशि वृषभ में प्रवेश कर जाएगा।
इस प्रकार शुक्र और सूर्य की युति से अत्यंत प्रभावी और धनवान बनाने वाला शुक्रादित्य योग बनने जा रहा है।यह शुक्रादित्य योग 12 जून तक बना रहेगा। इस दौरान सभी राशि के जातकों को विशिष्ट फल प्राप्त होने वाले हैं।

धन संपत्ति की प्राप्ति होगी, प्रेम और दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। आर्थिक संकटों का समाधान होगा। शुक्रादित्य योग का सबसे ज्यादा शुभ प्रभाव सिंह, वृषभ और तुला राशि पर होने वाला है।
राशियों पर प्रभाव
शुक्रादित्य योग में जातक को मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा के साथ आर्थिक लाभ भी जबर्दस्त तरीके से होता है। धन का संकट दूर होता है और अनेक माध्यमों से पैसा आने का मार्ग खुलता है। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल जाएगा। शुक्र का प्रभाव प्रेम और दांपत्य जीवन पर होता है, इसलिए शुक्रादित्य योग में प्रेमी-प्रेमिका के विवाह के योग बनेंगे।
जिन लोगों का दांपत्य जीवन खराब चल रहा है वे रिश्ते संभालने का प्रयास करेंगे तो उन्हें सफलता मिल जाएगी। शुक्रादित्य का सर्वाधिक शुभ प्रभाव शुक्र और सूर्य की राशियों अर्थात् वृषभ, तुला और सिंह पर होगा। अन्य राशियों पर भी कुंडली में शुक्र और सूर्य की स्थिति के अनुसार शुभाशुभ फल प्राप्त होंगे।
क्या करें शुक्रादित्य योग में
शुक्रादित्य योग 19 मई से 12 जून तक बना रहेगा। इस दौरान यदि आप धन के निवेश या धन को कमाने अर्जित करने के प्रयास करेंगे तो वे सफल होंगे। संपत्ति के अटके हुए कामों को पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। इस योग में स्वर्ण, भूमि, भवन आदि खरीदना अत्यंत शुभ होता है।
क्या करें
शुक्रादित्य योग के दौरान सभी राशि के जातकों को अपने मस्तक पर नित्य प्रतिदिन केसर का तिलक लगाना चाहिए। इससे धन संपदा की प्राप्ति होती है और लोग आपके आकर्षण प्रभाव में रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications