मुंबई में विशालकाय होर्डिंग लोगों पर गिरी, 14 की मौत, 74 घायल, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

मुंबई में सोमवार को धूल भरी आंधी के चलते बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक बड़ी होर्डिंग आंधी में गिर गई, जिसके नीचे दबने से 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 74 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार 15 हजार वर्गफीट से बड़ी इस होर्डिंग का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि इसे निकाय की अनुमति के बगैर लगाया गया था।

mumbai

महाराष्ट्र एसडीआरएफ की ओर से घटना की ताजा जानकारी साझा की गई है। जिसमे कहा गया है कि इस हादसे में 14 लोगों की मौत हुई है, 44 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, 31 को अस्पताल में डिस्चार्ज कर दिया गया है। एनडीआरएफ,एंबुलेंस,फायर टीम रेस्क्यू ऑपरेशन को चला रहे हैं।

सोमवार को अचानक आई धूल भरी आंधी की वजह से घाटकोपर इलाके की समता कॉलोनी के पास स्थित रेलवे पेट्रोल पंप पर एक विशालकाय होर्डिंग गिर गई। जिसके नीचे काफी लोग दब गए। होर्डिंग गिरने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जोकि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

देर रात तक चला ऑपरेशन

जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त पेट्रोल पंप पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। होर्डिंग गिरने के बाद यहां हाहाकार मच गया। सुबह तकरीबन 3 बजे तक होर्डिंग के नीचे दबे 86 लोगों को बाहर निकाला गया।

एफआईआर दर्ज

घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 14 लोगों के मारे जाने की खबर है। घटना के बाद मुंबई पुलिस ने पंत नगर पुलिस स्टेशन में मालिक भावेश भिड़े और अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मुआवजे का ऐलान

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि घायलों के इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी।

राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति ने जाहिर किया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी हादसे पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर करते हुए घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है।

बिना अनुमति लगी थी होर्डिंग

इस घटना के बाद बीएमसी ने बयान जारी करके कहा कि बिलबोर्ड का निर्माण बिना उनकी अनुमति के हुआ था। इन होर्डिंग्स को गाने से पहले बीएमसी से अनुमति नहीं ली गई थी और ना ही कोई एनओसी ली गई थी।

15000 वर्गफीट की होर्डिंग

बीएमसी ने होर्डिंग लगाने वाली एजेंसी को नोटिस जारी किया है। बीएमसी का कहना है कि वह 40x40 वर्ग फीट के होर्डिंग की ही अनुमति देती है। जबकि इस अवैध होर्डिंग का आकार 120x120 वर्गफीट था। यह होर्डिंग 15000 वर्गफीट की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+