Republic Day: राजपथ पर दिखी देश की आन-बान-शान, तस्वीरों में देखें पूरी परेड
Recommended Video

India में Republic Day की धूम, देश मना रहा है 69वां Republic Day | वनइंडिया हिन्दी
नई दिल्ली। आज पूरा भारत देश का 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस समारोह में आसियान देशों के 10 प्रमुख मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की है। यह पहला मौका है जब गणतंत्र दिवस परेड में 10 राष्ट्राध्यक्ष एक साथ शामिल हुए ।

बड़ी बातें
- दिल्ली: राष्ट्रगान के साथ खत्म हुआ देश के 69वें गणतंत्र दिवस का समारोह।
- गणतंत्र दिवस परेड में दिखी आसियान-भारत की झांकी की झलक
- गणतंत्र दिवस: केरल के स्कूल में फहराया मोहन भागवत ने तिरंगापहली बार महिला दस्ता मोटरसाइकिल पर करतब करते हुए दिखीं। महिला डेयरडेविल्स ने राजपथ पर अपना दम दिखाया।
-

- इसके बाद खेल, एग्रीकल्चर, फाइनेंस मिनिस्ट्री की झांकियां पेश की गईं।
- 17वीं झांकी गुजरात की थी, जिसमें साबरमती आश्रम की झलक दिखाई गई।
- 16वीं झांकी मणिपुर की थी। इसमें खाम्बा और थोइबी की प्रेम कहानी को दिखाया गया।
- 15वीं झांकी हिमाचल की थी जिसमें काए मोनेस्ट्री के बर्ड्स आई व्यू को दिखाया गया।
- पंजाब की झांकी में गुरुद्वारा और लंगर को दिखाया गया।
- तेरहवीं झांकी असम की थी। इसमें रामायण के दृश्यों को दिखाया गया।
- बारहवीं झांकी में केरल के मंदिर उत्सव और खेती को दिखाया गया।
- ग्यारहवीं झांकी छत्तीसगढ़ की थी। इसमें रामगढ़ की प्राचीन कलाकृतियों को दिखाया गया।
- दसवीं झांकी लक्षद्वीप की थी।
- नौवीं झांकी महाराष्ट्र की थी। इसमें शिवाजी के राज्याभिषेक को दिखाया गया।
- आठवीं झांकी में कश्मीर को दिखाया गया।
- सातवीं झांकी में उत्तराखंड की लोककला को दिखाया गया।
- छठी झांकी में मणिपुर की संस्कृति को दिखाया गया।
- पांचवी झांकी में मध्य प्रदेश के सांची स्तूप को दिखाया गया।
- चौथी झांकी में कर्नाटक के वन्य जीवों को दिखाया गया।
- तीसरी झांकी में आसियान देशों में रामायण को दिखाया गया।
- दूसरी झांकी आसियान की संस्कृति पर आधारित थी।
- पहली झांकी आकाशवाणी की थी। इसमें महात्मा गांधी की तस्वीर लगी थी।
- दिल्ली पुलिस, एनसीसी बैंड दस्ते ने भी मार्च किया। एनसीसी सीनियर डिविजिन की गर्ल्स कैडेट्स के दस्ते की अगुआई मुस्कान अग्रवाल और पूजा निकम ने की।
- 14 लाख एनसीसी कैडेट्स में से इन चुनिंदा कैडेट्स को राजपथ पर मार्च करने मौका मिला।
- गणतंत्र दिवस परेड में 5 दस्तों की अगुआई महिलाओं ने की, 20 साल बाद ITBP भी शामिल हुई
-

- दिल्ली पुलिस, एनसीसी बैंड दस्ते ने भी मार्च किया। एनसीसी सीनियर डिविजिन की गर्ल्स कैडेट्स के दस्ते की अगुआई मुस्कान अग्रवाल और पूजा निकम ने की। 14 लाख एनसीसी कैडेट्स में से इन चुनिंदा कैडेट्स को राजपथ पर मार्च करने मौका मिला।
-

- भारतीय तटरक्षक के दस्ते का नेतृत्व करने वालों में डिप्टी कमाडेंट श्वेता रैना शामिल थीं।
- सशस्त्र सीमा बल के दस्ते के बाद आईटीबीपी का दस्ता राजपथ पर आया। 20 साल बाद आईटीबीपी ने राजपथ की परेड में शिरकत की।
- परेड में सीमा सुरक्षा बल (BSF) का दस्ता निकला, इस दौरान ऊंटों वाले दस्ते ने सभी का ध्यान आकर्षित किया
- राजपथ पर देश के 69वें गणतंत्र दिवस की परेड में निर्भय मिसाइल का प्रदर्शन, रडार को चकमा देकर कम ऊंचाई पर उड़ने की है क्षमता।
-

- परेड में शामिल हुआ एयरफोर्स का मार्चिंग दस्ता।
- गणतंत्र दिवस की परेड का आनंद लेती म्यांमार की स्टेट काउंसलर आंग सान सू ची
- राजपथ पर नौसेना का बैंड, जय भारती जोशीली धुन बजाते हुए सलामी मंच के सामने से गुजर रहा है
- घाटी में आतंकियों को मारने वाले शहीद कमांडो ज्योति प्रकाश निराला को मिला अशोक चक्र
- राजपथ पर परेड में सबसे पहले भारत के युद्ध टैंक की क्षमता दिखाई गई
- इनमें ब्रह्मोस, T-70 टैंक, अग्नि मिसाइल शामिल रहे
- इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वायुसेना के शहीद गरुड़ कमांडो जेपी निराला को शांतिकाल के सबसे बड़े वीरता सम्मान अशोक चक्र से सम्मानित किया। शहीद गरुड़ कमांडो जेपी निराला को मरणोपरांत अशोक चक्र से नवाजा गया।
- उनकी पत्नी ने राष्ट्रपति से सम्मान प्राप्त किया
- सम्मान देते वक्त राष्ट्रपति कोविंद भावुक भी हो गए
- शहीद ज्योति प्रकाश निराला अशोक चक्र से सम्मानित
- राजपथ पर आसियान देशों के ध्वज के साथ परेड
- शहीद ज्योति प्रकाश निराला अशोक चक्र से सम्मानित
- परेड की शुरुआत आसियान देशों के राष्ट्रीय ध्वजों के साथ हुई,यह पहली बार है कि परेड की शुरुआत किसी अन्य देश के दस्ते के साथ हुई हो
-

- गणतंत्र दिवस परेश शुरू।
- वीरता को सलाम करते भावुक हो गए राष्ट्रपति
- इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वायुसेना के शहीद गरुड़ कमांडो जेपी निराला को शांतिकाल के सबसे बड़े वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया
-

- शहीद गरुड़ कमांडो जेपी निराला को मरणोपरांत अशोक चक्र से नवाजा गया. उनकी पत्नी ने राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त किया
- दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तिरंगा फहराया
- राजपथ पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी ने किया स्वागत।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजपथ पर आसियान देशों के प्रमुखों का स्वागत किया। सभी आसियान प्रमुख पारंपरिक साफा पहनकर आए हैं।
-

- आसियान देशों के प्रमुखों का गर्मजोशी से स्वागत कर रहे हैं पीएम मोदी।
-

- राजपथ पर PM मोदी ने आसियान देशों के नेताओं का स्वागत किया
- अमर जवान ज्योति पर PM मोदी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
-

- गृहमंत्री राज नाथ सिंह अपने आधिकारिक निवास पर ध्वजारोहण करते हुए
- गणतंत्र दिवस पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दी बधाई
- केरल के पलक्कड़ में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने फहराया तिरंगा
- जानिए ASEAN के उन 10 नेताओं को जो इस बार 26 जनवरी को हैं हमारे मुख्य अतिथि
-

- गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभर में कई जगह कई कार्यक्रम किए जाएंगे, राजधानी में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
- हजारों सुरक्षाकर्मियों को किसी भी आतंकी हमले या अप्रिय घटना को रोकने के लिए तैनात किया गया है।
- परेड का मुख्य आकर्षण होती है BSF के ऊंटों की टुकड़ी, जानिए खास बातें
- दिल्ली: बीजेपी हेड ऑफिस में अमित शाह ने फहराया तिरंगा
- ITBP ने हिमवीर नाम से एक वीडियो जारी किया, लद्दाख में फहराया तिरंगा
-

- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 69वें गणतंत्र दिवस पर सभी देशवासियों को दीं शुभकामनाएं।
- 69वें गणतंत्र दिवस पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का संदेश।
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस तरह दीं 69वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।
- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दीं 69वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।
- जानिए गणतंत्र दिवस से जुड़ी बेहद खास बातें
- गणतंत्र दिवस परेड की परेड कुछ ही देर में शुरू होने वाली है, अपडेट जानने के लिए बने रहें हमारे साथ
- ऑल इंडिया रेडियो की भी झांकी परेड का हिस्सा होगी। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रमों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
- परेड में आयकर विभाग की भी एक झांकी शामिल की जाएगी, जिसमें नोटबंदी के बाद कालेधन के खिलाफ छेड़े गए अभियान की जानकारी दी जाएगी।
- नौसेना की झांकी में स्वदेशी विमानवाहक विक्रांत का प्रदर्शन किया जाएगा। इसे 2020 में नेवी में शामिल करने का फैसला लिया गया है। यही नहीं डीआरडीओ की ओर से 'निर्भय' मिसाइल और अश्विनी राडार सिस्टम का भी प्रदर्शन होगा।
- राजपथ पर उड़ेगा 'आकाश में वायु सेना का नेत्र' एयरबोर्न अर्ली वॉर्निंग ऐंड कंट्रोल सिस्टम 'नेत्र'।
- परेड में कथक और कंबोडिया, मलयेशिया और थाइलैंड के लोक नृत्यों की झलक पेश की जाएगी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीं देशवासियों को 69वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।
- बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दीं देशवासियों को 69वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
- 7:38 am गणतंत्र दिवस के मौके पर सजा मुरादाबाद रेलवे स्टेशन












Click it and Unblock the Notifications