घाटी में आतंकियों को मारने वाले शहीद कमांडो ज्योति प्रकाश निराला को मिला अशोक चक्र
Recommended Video

नई दिल्लीः देश के लिए जान देने वाले शहीद हुए भारतीय वायु सेना के गरुड़ कमांडो ज्योति प्रकाश निराला को 69वें गणतंत्र दिवस के मौके पर सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। ये सम्मान राष्ट्रपति ने ज्योति प्रकाश निराला की पत्नी सुषमा नंद और उनकी मां ने हासिल किया।

सर्वोच्च वीरता पुरस्कार मिलने पर शहीद गरुड़ कमांडो के पिता तेज नारायण सिंह ने कहा, 'मुझे बहुत गर्व है कि सरकार ने मेरे बेटे के बलिदान को समझा।'
कमांडो ज्योति कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। शहीद होने से पहले ज्योति ने दो खूंखार आतंकियों को मार गिराया था।
बताया जाता है कि इन आतंकियों में लश्कर कमांडर लखवी का भतीजा उबैद उर्फ ओसामा और महमूद भाई शामिल था। यही नहीं निराला ने अपने घायल साथियों को अपनी जान पर खेलकर बचाया।
इसके अलावा जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फेंटरी के मेजर विजयंत बिष्ट को कीर्ति चक्र दिया गया। शौर्य चक्र राजपूत रेजिमेंट के कैप्टन रोहित शुक्ला, विशेष बलों के कैप्टन अभिनव शुक्ला और कैप्टन प्रदीप शौरी आर्य, ग्रेनडियर रेजिमेंट के हवलदार मुबारक अली, गोरखा राइफल्स के हलवदार रबींद्र थापा, विशेष बलों के लांस नायक नरेंद्र सिंह, जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फेंटरी के नायक बदर हुसैन और विशेष बलों के पैराट्रूपर मांचू को दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Republic Day Live: राजपथ पर दिखा 'मेक इन इंडिया' का दम, दुनिया ने देखी भारत की ताकत












Click it and Unblock the Notifications