Republic Day 2018: जानिए ASEAN के उन 10 नेताओं को जो इस बार 26 जनवरी को हैं हमारे मुख्य अतिथि
Recommended Video

नई दिल्ली। 26 जनवरी का पर्व केवल एक त्योहार नहीं बल्कि देश का अभिमान है। यूं तो भारत के लिए 26 जनवरी हमेशा ही खास होती है लेकिन इस बार ये पर्व काफी अलग है क्योंकि इस बार गणतंत्र दिवस पर 10 देशों के प्रतिनिधि हमारे चीफ गेस्ट हैं, अभी तक केवल एक या दो ही राष्ट्राध्यक्षों को गणतंत्र दिवस के लिए बुलाया जाता था लेकिन ऐसा पहली बार है जब एक साथ 10 देशों के महानुभावों को गणतंत्र दिवस में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। जिन 10 देशों के नेता आज हमारे चीफ गेस्ट हैं, वो देश हैं ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाइलैंड और वियतनाम।
आइए इन 10 देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बारे में जानते हैं विस्तार से....

थाईलैंड के प्रधानमंत्री जनरल प्रायुत चान
भारत के 69वें गणतंत्रदिवस पर थाईलैंड के प्रधानमंत्री जनरल प्रायुत चीफ गेस्ट बनकर आ रहे हैं। इससे पहले इस देश के पूर्व प्रधानमंत्री पूर्व प्रधानमंत्री यिंगलक शिनवात्रा भारत के गणतंत्र दिवस में शामिल हो चुके हैं।

म्यांमार की सर्वोच्च नेता आंग सान सू
म्यांमार की सर्वोच्च नेता और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित आंग सान सू भी 26 जनवरी की मुख्य अतिथियों में शामिल हैं। आंग सान सू बर्मा के राष्ट्रपिता आंग सान की पुत्री हैं जिनकी 1947 में राजनीतिक हत्या कर दी गयी थी। सू की ने बर्मा में लोकतन्त्र की स्थापना के लिए लम्बा संघर्ष किया।

ब्रुनेई के सुल्तान हसनअल बोल्किया
26 जनवरी परर ब्रुनेई के सुल्तान हसनअल बोल्किया भी हमारे अतिथि हैं, हसनाल बोलकिया की गिनती दुनिया के अमीर व्यक्तियों में होती है। 71 वर्षीय सुल्तान दुनिया में सर्वाधिक समय तक शासन में रहने वाले राजशाही का हिस्सा हैं।

कंबोडिया के पीएम हुन सेन
कंबोडिया के पीएम हुन सेन भी 26 जनवरी पर मुख्य अतिथि हैं, बेबाक बयानों के लिए मशहूर हुन सेन 1985 से ही देश के प्रधानमंत्री हैं। वो अपने कड़े फैसले के लिए भी दुनिया भर में जाने जाते हैं।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो भी हमारे अतिथि हैं, राष्ट्रपति बनने से पहले वह जकार्ता के मेयर थे। यह भारत का उनका दूसरा दौरा है।

सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सियन लूंग
सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सियन लूंग को निमंत्रण मिला है, वो बिजनेस में नए प्रयोग और नवीन प्रौद्योगिकियों के लिए जाने जाते हैं।

मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाक
मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाक को भी 26 जनवरी को आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि होंगे, उम्मीद जताई जा रही है कि रजाक के आने से मलेशिया और भारत के संबंध अच्छे होंगे।

वियतनाम के प्रधानमंत्री न्गुयेन शुयान फुक
वियतनाम के प्रधानमंत्री न्गुयेन शुयान फुक 26 जनवरी को आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। वह कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ वियतनाम के महासचिव हैं और देश में सबसे सशक्त शख्सियत हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर साल 2016 में पद संभाला था।

लाओस के प्रधानमंत्री थॉन्गलॉन सिसौलिथ
लाओस के प्रधानमंत्री थॉन्गलॉन सिसौलिथ ने फरवरी 2016 में पद संभाला। इससे पहले उन्होंने उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री के तौर पर सेवा दी।पहली बार लाओस के किसी प्रधानमंत्री को गणतंत्र दिवस में आने का न्यौता भेजा गया

फिलीपींस के राष्ट्रपति ड्रिगो दुतेर्ते
फिलीपींस के राष्ट्रपति ड्रिगो दुतेर्ते को निमंत्रण दिया गया है, वह भारत के गणतंत्र दिवस में हिस्सा लेने वाले पहले फिलीपींस के नेता हैं।
-
बांग्लादेश के राजदूत रियाज़ हामिदुल्लाह ने भारत के साथ संवेदनशील मुद्दों के सौहार्दपूर्ण समाधान का आह्वान किया। -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Lucknow Petrol Crisis: पेट्रोल की किल्लत? बाइक में सिर्फ ₹200-कार में ₹1000 का तेल! DM बोले- मांग 35% बढ़ी -
Petrol Diesel Shortage Fact Check: सच में भारत के पास अब सिर्फ दो दिन का पेट्रोल बचा है? या 60 दिन का बैकअप? -
Uttar Pradesh LPG Cylinder Price Today List: गैस सिलेंडर Lucknow में कितना महंगा? 39 जिलों में कितना है रेट? -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन?












Click it and Unblock the Notifications