Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गणतंत्र दिवस: केरल के स्कूल में फहराया मोहन भागवत ने तिरंगा

सुबह करीब 8 बजे आरएसएस प्रमुख ने यहां तिरंगा फहराया। मोहन भागवत RSS के तीन दिवसीय शिविर में भाग लेने के लिए 26 जनवरी से केरल दौरे पर हैं।

Recommended Video

    Republic Day: Mohan Bhagwat ने Kerala में Govt. के इजाजत के बिना फहराया तिरंगा | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने केरल के पलक्कड़ जिले में स्कूल में तिरंगा फहराया। यह वही जिला है, जिसमें पिछले साल 15 अगस्त पर मोहन भागवत के तिरंगा फहराने को लेकर विवाद हुआ था। सुबह करीब 8 बजे आरएसएस प्रमुख ने यहां तिरंगा फहराया। मोहन भागवत RSS के तीन दिवसीय शिविर में भाग लेने के लिए 26 जनवरी से केरल दौरे पर हैं। संघ से जुड़े एक नेता ने बताया कि आरएसएस प्रमुख जहां भी रहते हैं, वहां हमेशा स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय झंडा फहराते हैं।

    भारतीया विद्या निकेतन का है स्कूल

    भारतीया विद्या निकेतन का है स्कूल

    आरएसएस ने नेता ने बताया कि जिस स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, वह संगठन के भारतीया विद्या निकेतन का है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए स्थानीय प्रशासन से अनुमति लेने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह एक संघ विद्यालय में आयोजित किया जा रहा है, ना कि एक सरकारी संस्थान में।

    15 अगस्त पर हुआ था विवाद

    15 अगस्त पर हुआ था विवाद

    गौरतलब है कि भागवत ने पिछले साल 15 अगस्त को पलक्कड़ जिले के सरकारी अनुदानित विद्यालय में तिरंगा फहराया था, जिसमें कहा गया था कि यह जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन है। राज्य सरकार ने स्कूल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया था। इस मामले को लेकर काफी सियासत हुई थी।

    केरल में आरएसएस की अच्छी पैठ

    केरल में आरएसएस की अच्छी पैठ

    आरएसएस की केरल में काफी उपस्थिति है। यहां भाजपा रास्ता बनाने की कोशिश कर रही है। पिछले साल, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कथित हिंसा का विरोध करने के लिए केरल में एक जन यात्रा की थी। राज्य सत्तारूढ़ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और आरएसएस के कार्यकर्ताओं के बीत राजनीतिक हिंसा की घटनाएं यहां आए दिन होती रहती हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+