Vinesh Phogat Son Name: जुलाना विधायक पूर्व रेसलर विनेश फोगाट बनीं मां, लोग पूछ रहे बेटे का नाम क्या?
Vinesh Phogat Son Name: भारत की मशहूर महिला पहलवान और कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट मां बन गई हैं। सुबह उन्होंने दिल्ली के एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। 30 वर्षीय विनेश फोगाट और उनके पति सोमवीर राठी पहली बार माता-पिता बने हैं। राठी भी पत्नी विनेश की तरह नामी पहलवान हैं।
1 जुलाई 2025 की सुबह विनेश फोगाट के मां बनने की खबर की पुष्टि The Indian Express ने भी की है। विनेश के बड़े भाई हरविंदर फोगाट ने अखबार को बताया, "विनेश ने मंगलवार सुबह बेटे को जन्म दिया। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। यह हमारे परिवार के लिए बेहद खुशी का पल है।"

यह भी पढ़ें- Vinesh Phogat MLA : हरियाणा चुनाव में इतिहास रचकर अब महाराष्ट्र पहुंचीं विनेश फोगाट, 'ताई' के लिए मांगे वोट
विनेश फोगाट के एक बेटे की मां बनने पर हर कोई जानना चाहता है कि उन्होंने अपने नवजात का नाम क्या रखा है? सोशल मीडिया पर लोग बधाई देने के साथ-साथ उनको बेटे के नाम तक सुझाए रहे हैं। हालांकि विनेश फोगाट परिवार की ओर से उनके नवजात बेटे के नाम को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है।
यह भी पढ़ें- Vinesh Phogat MLA Julana: पति सोमवीर राठी से कितनी अमीर हैं विनेश फोगाट, दोनों पर लाखों का कर्ज भी
सोशल मीडिया पर दी थी प्रेग्नेंसी की जानकारी
मार्च 2025 में विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया के ज़रिए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने एक प्यारी सी फोटो शेयर करते हुए लिखा था — "हमारी प्रेम कहानी एक नए अध्याय के साथ जारी है।" अब बेटे के आगमन से यह प्रेम कहानी और भी खूबसूरत हो गई है।
यह भी पढ़ें- Vinesh Phogat MLA Julana: विनेश फोगाट ने जुलाना में रचा इतिहास, विधायक बनते ही यह रिकॉर्ड कर लिया अपने नाम
खेल, संघर्ष और राजनीति — विनेश का सफर
विनेश फोगाट का जीवन सिर्फ कुश्ती तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के समर्थन में खुलकर आवाज उठाई थी। उन्होंने Tokyo Olympics में हार का दर्द झेला, जहां वजन अधिक होने के कारण उन्हें डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी वह कभी टूटी नहीं।
यह भी पढ़ें- Vinesh Phogat Family Background: विनेश फोगाट के परिवार में कौन-कौन?
विनेश फोगाट जुलाना विधायक के तौर पर नई पहचान
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 से पहले सितंबर में विनेश फोगाट ने कांग्रेस पार्टी जॉइन की और फिर हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना सीट से बीजेपी उम्मीदवार योगेश कुमार को हराकर पहली बार विधायक बनीं। अब, मां बनने के बाद वह निजी जीवन के एक और अहम पड़ाव पर पहुंच गई हैं।
नेताओं और फैंस से मिल रही बधाइयां
कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा समेत कई राजनीतिक और खेल जगत के लोगों ने उन्हें इस शुभ अवसर पर बधाइयां दी हैं। शैलजा ने लिखा, "मैं प्रार्थना करती हूं कि नवजात शिशु आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां और स्वास्थ्य लेकर आए।"












Click it and Unblock the Notifications