श्रीसंत ने दी पीटने की धमकी तो हरभजन सिंह का मुंह तोड़ जवाब, ऐसा क्या कहा जिसकी पूरे भारत में हो रही चर्चा?

Harbhajan Singh and Sreesanth: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत और दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह के बीच 18 साल पुराना 'स्लैपगेट' विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। हाल ही में लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में श्रीसंत ने 2008 में हुए विवाद का जिक्र करते हुए हरभजन सिंह पर निशाना साधा था। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर हरभजन में हिम्मत है तो वह उनके साथ बॉक्सिंग रिंग में उतरकर आमने-सामने मुकाबला करें।

श्रीसंत की नाराजगी की वजह हाल ही में आया एक विज्ञापन बताया जा रहा है। दरअसल हरभजन सिंह ने एक विज्ञापन में स्लैपगेट विवाद का संदर्भ इस्तेमाल किया था। श्रीसंत को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई। उनका कहना है कि इतने साल बाद भी उस घटना को मजाक या प्रचार के लिए इस्तेमाल कर पैसा कमाना सही नहीं है। इसी मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने हरभजन को खुली चुनौती दे डाली।

harbhajan singh

अब श्रीसंत के इन बयानों पर हरभजन सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी है। हरभजन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा, "किसी ने खूब कहा है कि करने दो लोग बकवास करते हैं, हमेशा खाली बर्तन ही आवाज करते हैं।"

हालांकि हरभजन ने वीडियो में श्रीसंत का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे सीधे तौर पर पूर्व तेज गेंदबाज के हालिया बयानों का जवाब माना जा रहा है। हरभजन का यह वीडियो सामने आते ही क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई।


क्या था स्लैपगेट विवाद?

यह मामला आईपीएल 2008 के पहले सीजन का है। मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के बीच मैच के बाद हरभजन सिंह और श्रीसंत के बीच विवाद हो गया था। मैच समाप्त होने के बाद श्रीसंत कैमरे के सामने रोते हुए नजर आए थे और आरोप लगा था कि हरभजन ने उन्हें थप्पड़ मारा था। इस घटना ने भारतीय क्रिकेट में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था।

विवाद के बाद हरभजन सिंह पर प्रतिबंध लगाया गया था। समय के साथ मामला शांत जरूर हो गया, लेकिन दोनों खिलाड़ियों के बीच इस घटना को लेकर कड़वाहट पूरी तरह खत्म नहीं हुई।

भज्जी के जवाब से विवाद फिर से होगा तेज?

अब लल्लनटॉप इंटरव्यू में श्रीसंत की चुनौती, विज्ञापन को लेकर उनकी नाराजगी और उसके बाद हरभजन सिंह के सोशल मीडिया वीडियो ने एक बार फिर इस पुराने विवाद को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। ऐसे में फैंस की नजर इस बात पर टिकी रहेगी कि क्या यह जुबानी जंग यहीं थमेगी या आने वाले दिनों में दोनों खिलाड़ियों के बीच बयानबाजी और तेज होगी।

IPL 'थप्पड़ कांड' के 18 साल बाद फिर छिड़ी जंग, हरभजन सिंह को पीटना चाहते हैं श्रीसंत? दिया खुला चैलेंज
IPL 'थप्पड़ कांड' के 18 साल बाद फिर छिड़ी जंग, हरभजन सिंह को पीटना चाहते हैं श्रीसंत? दिया खुला चैलेंज
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+