Vinesh Phogat MLA : हरियाणा चुनाव में इतिहास रचकर अब महाराष्ट्र पहुंचीं विनेश फोगाट, 'ताई' के लिए मांगे वोट
Vinesh Phogat in Maharashtra Chunav 2024: रेसलिंग से राजनीति में आईं और हरियाणा के जुलाना से विधायक बनीं विनेश फोगाट कांग्रेस की फायरब्रांड नेता व स्टार प्रचारक भी बन चुकी हैं। इसकी एक बानगी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में गुरुवार को उस वक्त देखने को मिली जब विनेश फोगाट कांग्रेस प्रत्याशी को न केवल पर्चा भरवाने पहुंचीं बल्कि उनके लिए वोट भी मांगे।
हरियाणा से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 अमरावती जिले के तिवसा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी यशोमति ठाकुर को नामांकन पत्र भरवाने पहुंचीं। पूर्व केबिनेट मंत्री यशोमती ठाकुर की नामांकन रैली के बाद के विनेश फोगाट विधायक जुलाना हरियाणा ने जनसभा को भी संबोधित किया।
यह भी पढ़ें- Vinesh Phogat MLA Julana: विनेश फोगाट ने जुलाना में रचा इतिहास, विधायक बनते ही यह रिकॉर्ड कर लिया अपने नाम

अमरावती के तिवसा में चुनाव सभा को सम्बोधित करते हुए विनेश फोगाट ने कहा पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता को जनता ही नेता बनाती है। तिवसा की जनता 'ताई' (यशोमति ठाकुर ) को तीन बार जीत दिलाई है। यह तिवसा की जनता के प्यार व स्नेह की बदौलत संभव हो पाया है।
विनेश फोगाट ने कहा कि जब महिलाओं और बच्चे बोलते हैं तो समझ लेना चाहिए किक देश में नई क्रांति की शुरुआती हो चुकी है। मैं पहली ऐसी महिला थी, जिसे हरियाणा की जुलाना सीट से टिकट मिला था। मैं जीतकर वहां की पहली महिला विधायक बनीं।

विनेश फोगाट ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में जुलाना से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने महसूस किया कि महिला उम्मीदवार होने से माताओं-बहनों के पास अच्छा मौका होता है कि वे उससे अपने दिल की बात आसानी से कह पाती हैं। कुछ ऐसी बातें होती हैं कि जो महिला सिर्फ महिला को ही बता सकती है और दूसरा कोई उसे समझ भी नहीं सकता।
विनेश फोगाट ने कहा कि महिलाओं को भगवान ने ऐसी दी कि वे किसी को पीड़ा अंदाजा सहज लगा लेती हैं। विनेश ने अपील की कि 20 नवंबर को तिवसा की जनता का एक-एक वोट ताई जैसी महिलाओं को ताकत देगा। इसलिए मतदान वाले दिन घरों से निकलकर खूब मतदान करें।












Click it and Unblock the Notifications