Vinesh Phogat MLA Julana: विनेश फोगाट ने जुलाना में रचा इतिहास, विधायक बनते ही यह रिकॉर्ड कर लिया अपने नाम
Vinesh Phogat First Woman MLA Julana: हरियाणा के 'सियासी दंगल' में पहलवान विनेश फोगाट का 'धोबी पछाड़ दांव' काम कर गया। 8 अक्टूबर 2024 को विनेश फोगाट हरियाणा के जींद जिले के जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक निर्वाचित हुई हैं। कुश्ती में कई रिकॉर्ड बनाने वाली विनेश फोगाट का यह सिलसिला राजनीति में आने के बाद भी जारी रहा है। जुलाना विधायक बनते ही विनेश फोगाट ने सियासत का एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जो जुलाना की आधी आबादी के लिए भी गर्व की बात है।
दरअसल, विनेश फोगाट को जुलाना की पहली महिला विधायक बनने का गौरव हासिल हुआ है। 1 नवंबर 1966 को हरियाणा बनने के बाद साल 1967 से लेकर 2019 तक के जुलाना विधानसभा चुनाव में आज तक कोई महिला उम्मीदवार जीत नहीं कर पाई थी। महज 30 साल की विनेश फोगाट ने कांग्रेस के टिकट पर हरियाणा विधानसभा चुनााव 2024 में इतिहास रच दिया।
यह भी पढ़ें- Vinesh Phogat से हारने वाले BJP के Yogesh Bairagi का छलका दर्द, बताई हार की असली वजह, देखें VIDEO

यह भी पढ़ें- Vinesh Phogat: पहलवान से विधायक बनीं विनेश फोगाट के पास कितना सोना-चांदी? नेटवर्थ जानकर हिल जाएगा दिमाग
जुलाना में कभी नहीं जीती भाजपा
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में विनेश फोगाट ने न केवल जुलाना विधानसभा क्षेत्र से पहली महिला विधायक बनने का रिकॉर्ड किया बल्कि भाजपा को यहां पर इतिहास रचने से रोक दिया। दरअसल, जुलाना सीट पर भाजपा कभी खाता नहीं खोल पाई। इस बार भी भाजपा उम्मीदवार को हार का सामना पड़ा है।
यह भी पढ़ें- Vinesh Phogat Julana: विनेश फोगाट की सीट जुलाना का चुनावी इतिहास, कांग्रेस-BJP में से किसकी टेंशन बढ़ाने वाला?

विनेश फोगाट ने नौकरी छोड़ चुनाव लड़ा
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 से पहले विनेश फोगाट खेल कोटे से भारतीय रेलवे में ओएसडी स्पोर्ट्स पद पर कार्यरत थीं। नौकरी छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन की और जुलाना से चुनाव लड़ा।
विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं थी। फाइनल मुकाबले में उतरने से पहले 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था।
पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल के बाद विनेश फोगाट ने कुश्ती छोड़ने की घोषणा की और भारत आकर रेसलिंग से राजनीति में कदम रख दिया। पहली बार जुलाना से चुनाव लड़ा और जीता भी।
25 अगस्त 1984 को जन्मी विनेश फोगाट
हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव बलाली में 25 अगस्त 1994 को जन्मी विनेश फोगाट ने 13 दिसंबर 2018 को पहलवान सोमवीर राठी से शादी की थी। सोमवीर राठी सोनीपत के रहने वाले हैं। विनेश फोगाट के 'सियासी दंगल' वाली सीट जुलाना जींद जिले में आता है, मगर यह सोनीपत लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है।
जुलाना विधानसभा चुनाव परिणाम 2024
जुलाना विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस की विनेश फोगाट को 65080 वोट, भाजपा के योगेश कुमार बैरागी को 59065 वोट मिले। हार-जीत का अंतर 6015 वोट रहा। इनके अलावा इनेलो के सुरेंद्र लाठर को 10158 वोट, आम आदमी पार्टी की कविता दलाल को 1280 वोट और जेजेपी के अमरजीत ढांउा को वोट 2477 मिले हैं। जुलाना समेत हरियाणा की सभी 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान और 8 अक्टूबर को मतगणना हुई।
जुलाना विधायकों की सूची
1967 में चौधरी दल सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1968 में नारायण सिंह कटारिया स्वतंत्र पार्टी
1970 में उपचुनाव चौधरी दल सिंह एनसीएन
1972 में फतेह सिंह अहलावत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1977 में जिले सिंह मलिक जनता पार्टी
1982 में कुलबीर सिंह मलिक लोकदल
1987 में कुलबीर सिंह मलिक लोकदल
1991 में सूरज भान काजला जनता पार्टी
1996 में सत्य नारायण लाठर हरियाणा विकास पार्टी
2000 में शेर सिंह सहरावत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2005 में शेर सिंह सहरावत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2009 में परमिंदर सिंह ढुल भारतीय राष्ट्रीय लोक दल
2014 में परमिंदर सिंह ढुल भारतीय राष्ट्रीय लोक दल
2019 में अमरजीत ढांडा जननायक जनता पार्टी
2024 में विनेश फोगाट भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस












Click it and Unblock the Notifications