Vinesh Phogat MLA Julana: पति सोमवीर राठी से कितनी अमीर हैं विनेश फोगाट, दोनों पर लाखों का कर्ज भी
Vinesh Phogat Net Worth: पूर्व रेसलर विनेश फोगाट हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में जुलाना सीट से कांग्रेस की विधायक बन गई हैं। विनेश फोगाट ने भाजपा के योगेश बैरागी को 6015 वोटों से हराया है। इससे पहले कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल करके विनेश फोगाट ने खुद व पति सोमवीर राठी की संपत्ति का विवरण भी पेश किया था। संपत्ति के मामले में विनेश फोगाट पति सोमवीर राठी से अमीर हैं।
जुलाना में विनेश फोगाट के सामने भाजपा ने एयर इंडिया पायलट की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए कैप्टन योगेश बैरागी को उतारा है जबकि कांग्रेस ने WEE रेसलर रहीं कविता दलाल को टिकट दिया है। विनेश फोगाट के पति सोमवीर राठी भी उनकी तरह फेमस रेसलर रहे हैं। 13 दिसंबर 2018 को विनेश और सोमवीर ने लव मैरिज की थी।

विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक 2024 के 50 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर हैं। फाइनल मुकाबले से पहले 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के चलते विनेश को अयोग्य घोषित कर दिया था। भारत लौटकर 6 सितंबर 2024 को विनेश ने कांग्रेस ज्वाइन की। उसी दिन जुलाना से टिकट मिल गया।
जुलाना विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में विनेश फोगाट के चुनावी हलफनामे के अनुसार संपत्ति विवरण इस प्रकार है।
चल संपत्ति
विनेश फोगाट-1 करोड़ 10 लाख 04 हजार 135 रुपए
सोमवीर राठी-57 लाख 35,265 रुपए
अचल संपत्ति
विनेश फोगाट-2 करोड़ रुपए
देनदारी
विनेश फोगाट टोयटा इनोवा कार लोन-13 लाख 61 हजार 782 रुपए
सोमवीर राठी महिंद्रा स्कार्पियो कार लोन 19 लाख 32 हजार 619 रुपए
हाथ में नकदी
विनेश-1,95,000
सोमवीर-15,000
विनेश फोगाट के बैंक खाते में जमा
- सोनीपत में खरखोदा Axis बैंक खाते में 22 लाख 92 हजार 525 रुपए जमा।
- SBI बैंक में 16 लाख 72 हजार 302 रुपए जमा।
- ICICI बैंक खाते में 18 हजार 646 रुपए
- इंश्योरेंस पॉलिसी- 1 लाख 50 हजार
विनेश फोगाट की कार
- Volvo XC 60- कीमत 35 लाख रुपए।
- Hyundai Creta-कीमत 12 लाख 2 हजार रुपए
- Toyota Innova-कीमत 17 लाख 4 हजार 442 रुपए
- TVS Jupiter- कीमत 40 हजार 220
सोमवीर राठी के बैंक खाते में जमा
Axix बैंक खाते में 1लाख 35 हजार 23 रुपए
SBI बैंक खाते में जमा 25 हजार 135 रुपए
FD-48 हजार रुपए
यश बैंक के 31305 शेयर। मूल्य-7 लाख 98 हजार 903 रुपए
6015 शेयर हिल्टन मेटल के। मूल्य-5 लाख 62 हजार 703 रुपए
15600 शेयर ओरिएंट ग्रीन। मूल्य 1 लाख 2 हजार 772 रुपए
950 शेयर एनएचपीसी 1 लाख 2 हजार 772
17 हजार 705 शेयर जीटीएल। मूल्य-50 हजार 282
3058 शेयर ग्रीन आरई। मूल्य 18 898
ज्वेलरी
विनेश फोगाट के पास 35 ग्राम सोना, कीमत 2 लाख 24 हजार 500, 50 ग्राम चांदी कीमत 4500 रुपए।
सोमवीर राठी के पास 28 ग्राम सोना कीमत 1 लाख 79 हजार 200, 100 ग्राम चांदी कीमत 9000 रुपए।












Click it and Unblock the Notifications