Ankitaa Patil: पिता राजनीति के दिग्गज, पति का उद्धव से खास रिश्ता, कौन हैं अंकिता पाटिल ठाकरे?
Ankitaa Patil Thackeray: शिवसेना के 60 साल पूरे होने पर आज हम आपको बताते हैं ठाकरे खानदान की उस बहू के बारे में जो सोशल मीडिया पर अपने काम और लुक की वजह से काफी चर्चित रहती हैं, उन्हें लोग Beauty with Brain कहते हैं।
आपने सही समझा यहां पर बात हो रही है अंकिता पाटिल ठाकरे की, जो कि शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के पोते और उद्धव ठाकरे के भतीजे निहार ठाकरे की पत्नी हैं। अंकिता एक सियासी परिवार से हैं और खुद भी राजनीति से जुड़ी हुई हैं।

अंकिता पाटिल: शिक्षा और व्यक्तिगत परिचय
वो महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल की बेटी हैं। मालूम है कि निहार ठाकरे पेशे से वकील हैं। अंकिता ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) से शिक्षा प्राप्त करने के बाद विश्व की सबसे प्रतिष्ठित संस्था हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से भी पढ़ाई की है। अंकिता पुणे जिला परिषद की सदस्य हैं और इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन की निदेशक भी, इसके अलावा वो महिला एवं बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष भी हैं।

बाल ठाकरे के बड़े पुत्र थे बिंदुमाधव ठाकरे
निहार ठाकरे के पिता बिंदुमाधव ठाकरे शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे के बड़े पुत्र थे लेकिन 1996 में एक दुर्घटना में उनका निधन हो गया था, उद्धव ठाकरे बाला साहेब के सबसे छोटे बेटे हैं, उनकी पत्नी का नाम रश्मि ठाकरे है और इनके दो बेटे आदित्य और तेजस हैं।
अंकिता ठाकरे का सफर
अंकिता सामाजिक कार्यों, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास के मुद्दों से जुड़ी रही हैं। उनकी शादी ने महाराष्ट्र की राजनीति में खास चर्चा बटोरी थी क्योंकि यह पाटिल और ठाकरे परिवारों का राजनीतिक-सामाजिक गठजोड़ माना गया था।

बाल ठाकरे का फैमिली ट्री
- बाल ठाकरे का फैमिली कैलेंडर (Family Tree)
- बाल ठाकरे (23 जनवरी 1926 - 17 नवंबर 2012)
- पत्नी: मीना ठाकरे
- बाल ठाकरे के बड़े बेटे बिंदुमाधव ठाकरे का निधन 1996 में हुआ। इनके दो बच्चे एक बेटा और बेटी)
- जयदेव ठाकरे बाल ठाकरे के दूसरे बेटे
- उद्धव ठाकरे (सबसे छोटे)
- पत्नी: रश्मी ठाकरे
- उद्धव ठाकरे के बड़े बेटे:आदित्य ठाकरे
- उद्धव ठाकरे के छोटे बेटे: तेजस ठाकरे
राज ठाकरे का परिवार
- बाल ठाकरे के छोटे भाई श्रीकांत ठाकरे के बेटे हैं राज ठाकरे ।
- पूरा नाम: राज ठाकरे
- पत्नी: शर्मिला ठाकरे
- बेटा: अमित ठाकरे
- बेटी: उर्वशी ठाकरे
स्मिता ठाकरे
स्मिता ठाकरे शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे के दूसरे बेटे जयदेव ठाकरे की पूर्व पत्नी हैं। वह एक फिल्म निर्माता, समाजसेवी और 'मुक्ति फाउंडेशन' की संस्थापक हैं। उन्होंने हिंदी और मराठी फिल्म एवं टीवी इंडस्ट्री में भी काम किया है।














Click it and Unblock the Notifications