Sonipat Chunav 2024: सोनीपत में BJP का पंजाबी दांव, कांग्रेस वाले ने जेल से आकर भरा पर्चा, कौन जीत रहा?
Panipat Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में हॉट सीटों में से एक सोनीपत में सियासी जंग रोचक हो गई है। BJP ने पंजाबी कार्ड खेलते हुए कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए निखिल मदान पर दांव लगाया है जबकि कांग्रेस ने जेल में बैठे विधायक सुरेंद्र पंवार को टिकट दिया है।
निखिल मदान सोनीपत के मेयर हैं। इनके लिए तो भाजपा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन का टिकट काट दिया था। टिकट कटने पर कविता जैन फूट-फूटकर रोई थी। कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को अवैध खनन के मामले में ईडी ने अरेस्ट किया था, जो अभी जेल में हैं और नामांकन भी जेल से आकर भरा था।
यह भी पढ़ें- Gohana Chunav 2024: गोहाना में भाजपा नहीं खोल पाई खाता, अरविंद शर्मा Vs जगबीर मलिक में कौन जीतेगा?

यह भी पढ़ें- Israna Chunav 2024: इसराना में 10वीं पास का 11वीं पास से मुकाबला, कृष्ण लाल Vs बलवीर सिंह में कौन जीतेगा?
सोनीपत विधानसभा चुनाव परिणाम
उल्लेखनीय है कि 16 सितंबर को नाम वापसी के बाद मैदान में डटे रहने वाले उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। सभी 90 सीटों पर एक साथ 5 अक्टूबर को मतदान और 8 अक्टूबर को मतगणना।
सोनीपत, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा
वर्तमान विधायक सुरेंद्र पंवार, कांग्रेस (32878 वोटों से जीत)
कुल वोटर-249625 पुरुष-129625 महिला-194191
निखिल मदान, भाजपा उम्मीदवार
- उम्र-35 साल
- शिक्षा- स्नातक
- करियर-सोनीपत के मेयर निखिल मदान ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा ज्वाइन की।
सुरेंद्र पंवार, कांग्रेस उम्मीदवार
- उम्र-61 साल
- शिक्षा-12वीं
- करियर-साल 2014 में भी विधानसभा चुनाव लड़ा। साल 2019 में कांग्रेस ज्वाइन की थी। विधायक बने।
सीट का गणित-सुरेंद्र पंवार ने जेल से आकर नामांकन पत्र दाखिल किया।
यह भी पढ़ें- Panipat City Chunav 2024:पानीपत शहर में शाह-विज परिवार में सियासी जंग, 62 साल के इतिहास में पहला मौका












Click it and Unblock the Notifications