Israna Chunav 2024: इसराना में 10वीं पास का 11वीं पास से मुकाबला, कृष्ण लाल Vs बलवीर सिंह में कौन जीतेगा?
Israna Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में एससी सीट इसराना पर सियासी जंग हो रही है। 16 सितंबर को नाम वापसी के बाद मैदान में डटे रहने वाले उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। सभी 90 सीटों पर एक साथ 5 अक्टूबर को मतदान और 8 अक्टूबर को मतगणना।
विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार को इसराना सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी उम्मीदवार पंवार का राजनैतिक सफर सुनहरा रहा है। वे पानीपत थर्मल पावर प्लांट में बतौर ब्वायलर ग्रेड-वन आपरेटर भी काम कर चुके हैं।

जब उनकी राजनैतिक महत्वाकांक्षायें बढ़ गईं तो 1991 में नौकरी से इस्तीफा देकर लोकदल पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने असंध हलका की आरक्षित सीट से विधानसभा का चुनाव जीता था। इसके बाद वे लगातार दो बार और यहीं से विधायक चुने गए।
इसराना, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा
वर्तमान विधायक बलवीर सिंह, कांग्रेस (30545 वोटों से जीत)
कुल वोटर-182927 पुरुष-96996 महिला-85931
कृष्ण लाल पंवार, भाजपा उम्मीदवार
उम्र-66 साल
शिक्षा-10वीं
करियर-साल 2014 में जीते। मंत्री रहे। साल 2019 में चुनाव हारे। राज्यसभा सांसद हैं।
बलबीर सिंह, कांग्रेस उम्मीदवार
उम्र-51 साल
शिक्षा-11वीं
करियर-तीन बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। साल 2019 में जीत दर्ज की।
सीट का गणित-1972 के बाद लगातार दो बार कोई पार्टी नहीं जीत पाई।
इसराना सीट का इतिहास
इसराना विधानसभा क्षेत्र से 2009 में इनेलो के टिकट पर 43905 वोट लेकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 2180 और 2014 में भाजपा के टिकट पर चुनाव में 40277 वोट लेकर 1828 वोटों से जीत दर्ज की। 2019 का भाजपा के टिकट पर 20,015 वोट से हार का सामना करना पड़ा। 12 साल की नौकरी के बाद 1991 में पानीपत थर्मल पावर प्लांट में नौकरी से इस्तीफा दिया। ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में 1991 का चुनाव असंध से लड़ा और पहली बार विधायक बनें। 1996 और 2000 में असंध से विधायक बनें। 2000 में उनको हाउसिंग बोर्ड का चेयरमैन बनाया।2005 में चुनाव हार गए। 2009 में इसराना विधानसभा से इनेलो के टिकट पर जीत दर्ज की।












Click it and Unblock the Notifications