PM Modi in Gohana Chunav 2024: गोहाना में भाजपा का खाता खुलवाने आ रहे पीएम मोदी, जानिए पूरा कार्यक्रम
PM Modi Gohana Rally: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी सोनीपत जिले की गोहाना सीट पर चुनावी रैली को सम्बोधित करेंगे। इस रैली के जरिए पीएम मोदी आस-पास के तीन जिलों की 22 विधानसभा सीटों को साधने की कोशिश करेंगे। हरियाणा चुनाव में पीएम मोदी की तीसरी रैली है। वे सुबह 11 बजे रैली स्थल पहुंचेंगे।
Gohana Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में सोनीपत जिले की गोहाना सीट पर सियासी जंग रोचक हो गई है। BJP ने तीन बार के सांसद डॉ. अरविंद शर्मा पर दांव लगाया है। कांग्रेस ने मौजूदा विधायक जगबीर मलिक को उतारा है।

भाजपा प्रत्याशी उतारे जाने के साथ ही टिकट नहीं मिलने पर हरियाणा के प्रदेश सचिव उमेश शर्मा ने पार्टी छोड़ दी। उमेश शर्मा लगातार विरोध करते रहे।
यह भी पढ़ें- Garhi Sampla Kiloi Chunav 2024: गढ़ी सांपला किलोई में मंजू हुड्डा ने बताया जीत का प्लान, मुकाबला पूर्व CM से

यह भी पढ़ें- Ganaur Chunav 2024: गन्नौर सीट पर BJP के देवेंद्र कौशिक Vs कांग्रेस के कुलदीप शर्मा, किसका पलड़ा भारी?
सोनीपत विधानसभा चुनाव परिणाम
उल्लेखनीय है कि 16 सितंबर को नाम वापसी के बाद मैदान में डटे रहने वाले उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। सभी 90 सीटों पर एक साथ 5 अक्टूबर को मतदान और 8 अक्टूबर को मतगणना।
गोहाना, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा
वर्तमान विधायक जगबीर मलिक, कांग्रेस (4152 वोटों से जीत)
कुल वोटर-194191 पुरुष-103426 महिला-90765
डॉ. अरविंद शर्मा, भाजपा उम्मीदवार
- उम्र-61 साल
- शिक्षा- डेंटल सर्जन
- करियर- तीन सीटों से सांसद चुने जा चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में हार का मुंह देखना पड़ा।
जगबीर मलिक, कांग्रेस उम्मीदवार
- उम्र-74 साल
- शिक्षा- स्नातक
- करियर-साल 2004 से लगातार चुनाव लड़ते आ रहे हैं। वर्तमान में विधायक भी हैं।
सीट का गणित-लगातार चार बार से कांग्रेस जीत रही है। भाजपा का खाता भी नहीं खुला।
गोहाना सीट अजब-गजब रिकॉर्ड
गोहाना सीट जितने अजब-गजब रिकॉर्ड रखती है, उसके मतदाता भी अपने अलग मिजाज के लिए जाने जाते हैं। गोहाना को कांग्रेस का अभेद किला माना जाता है। यहां के लोग लीक छोड़कर जिसकी लहर चल रही होती है उसकी उलटी दिशा में चलते हैं।
2024 के विधानसभा चुनावों में किसका दबदबा होगा ये जनता तय करेगी, लेकिन गोहाना की जनता इस बार भी चौंकाने वाले नतीजे दे सकती हैं। इस सीट पर सबसे ज्यादा 10 बार जाट उम्मीदवार ही जीता है।
यह भी पढ़ें- Samalkha Chunav 2024: सामलखा में BJP कभी नहीं जीत पाई, मनमोहन भडाना Vs धर्म सिंह में कौन जीतेगा?












Click it and Unblock the Notifications