Panipat City Chunav 2024:पानीपत शहर में शाह-विज परिवार में सियासी जंग, कौन बन रहा MLA?
Panipat City Chunav Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर 2024 (मंगलवार) को आएंगे। हॉट सीट पानीपत सिटी (Hot Seat Panipat City ) पर सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। 10 बजे तक को विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की हार-जीत के रुझान आने शुरू हो जाएंगे। दोपहर बाद तस्वीर पूरी तरह साफ होने लगेगी कि इस बार आपके यहां का विधायक कौन होगा?
पानीपत सिटी सीट विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 (Panipat City Assembly Election Result 2024)
हरियाणा चुनाव में 5 अक्टूबर 2024 को पानीपत सिटी सीट पर 62.62 प्रतिशत मतदान हुआ। हरियाणा की सभी 90 सीटों पर कुल 67.90 प्रतिशत वोट डाले गए। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर जारी सारे एग्जिट पोल का सार यह रहा कि हरियाणा में कांग्रेस को 49 से 59 सीटें, भाजपा को 22 से 30 सीटें, जेजेपी को 0 से 2 सीटें, इनेलो को 2-4 सीटें व अन्य 4 से 8 सीटें मिल सकती हैं।
हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 (Haryana Assembly Election Result 2024)
इस बार के हरियाणा विधानसभा चुनाव भाजपा, कांग्रेस, जननायक जनता पार्टी, इंडियन नेशनल लोकदल, आम आदमी पार्टी, बसपा, एएसपी चुनाव लड़ रही है। विभिन्न पार्टियों और निर्दलीय को मिलाकर कुल 1031 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिनकी किस्मत का फैसला करने के लिए 2.03 करोड़ से ज्यादा मतदाता रजिस्टर्ड थे।
Panipat City Vidhan Sabha Chunav 2024: पानीपत के 62 सालों के इतिहास में यह पहला मौका है, जब विज और शाह परिवार के बीच सीधा मुकाबला होगा। पानीपत से शाह परिवार 6 बार और विज परिवार 5 बार विधायक रह चुका है। लेकिन कभी दोनों परिवारों के बीच चुनावी मुकाबला नहीं हुआ था।

वर्तमान विधायक प्रमोद विज, भाजपा (30545 वोटों से जीत)
कुल वोटर-230131 पुरुष-121812 महिला-108319
प्रमोद विज, भाजपा उम्मीदवार
उम्र-68 साल
शिक्षा-स्नातक
करियर-पार्टी जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। साल 2019 में पहली बार चुनाव लड़कर जीते।
वरिंदर बुल्ले शाह, कांग्रेस उम्मीदवार
उम्र-70 साल
शिक्षा-10वीं पास
करियर-साल 2014 में कांग्रेस से पहला चुनाव लड़ा। भाजपा की रोहिणी रेवाड़ी से हारे।
सीट का गणित-6 बार कांग्रेस जीती। 2019 में पहली बार भाजपा ने जीत दर्ज की।












Click it and Unblock the Notifications