Kharkhoda Chunav 2024: खरखौदा में BJP के पवन खरखौदा Vs कांग्रेस के जयवीर सिंह, कौन जीत रहा?
Kharkhoda Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में एससी सीट खरखौदा में सियासी जंग हो रही है। 16 सितंबर को नाम वापसी के बाद मैदान में डटे रहने वाले उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। सभी 90 सीटों पर एक साथ 5 अक्टूबर को मतदान और 8 अक्टूबर को मतगणना।
हरियाणा में सोनीपत जिले की खरखौदा विधानसभा सीट भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। खरखौदा विधानसभा क्षेत्र में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का ससुराल भी है। यह वजह है कि इस सीट पर हुड्डा का खासा प्रभाव है। भाजपा-कांग्रेस के अलावा आईएनएलडी और जेजेपी समेत कई दलों ने एड़ी-चोटी का जोर लगा रखा है।
यह भी पढ़ें- Sonipat Chunav 2024: सोनीपत में BJP का पंजाबी दांव, कांग्रेस वाले ने जेल से आकर भरा पर्चा, कौन जीत रहा?

यह भी पढ़ें- Gohana Chunav 2024: गोहाना में भाजपा नहीं खोल पाई खाता, अरविंद शर्मा Vs जगबीर मलिक में कौन जीतेगा?
खरखौदा, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा
वर्तमान विधायक जयवीर सिंह, कांग्रेस (82155 वोटों से जीत)
कुल वोटर-176527 पुरुष-94372 महिला-82155
पवन खरखौदा, भाजपा उम्मीदवार
- उम्र-44 साल
- शिक्षा- स्नातक
- करियर-दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए और टिकट ले आए।
जयवीर सिंह, कांग्रेस उम्मीदवार
- उम्र-61 साल
- शिक्षा-10वीं पास
- करियर-साल 2014 से विधानसभा चुन रहे हैं। मौजूदा विधायक भी हैं।
सीट का गणित-खरखौदा सीट साल 2009 में बनी। तब से यहां पर कांग्रेस ही जीत रही।
यह भी पढ़ें- Ganaur Chunav 2024: गन्नौर सीट पर BJP के देवेंद्र कौशिक Vs कांग्रेस के कुलदीप शर्मा, किसका पलड़ा भारी?












Click it and Unblock the Notifications