Ganaur Chunav 2024: गन्नौर सीट पर BJP के देवेंद्र कौशिक Vs कांग्रेस के कुलदीप शर्मा, किसका पलड़ा भारी?
Ganaur Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में गन्नौर सीट पर सियासी जंग हो रही है। 16 सितंबर को नाम वापसी के बाद मैदान में डटे रहने वाले उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। सभी 90 सीटों पर एक साथ 5 अक्टूबर को मतदान और 8 अक्टूबर को मतगणना।
हरियाणा विचधानसभा चुनाव 2024 में पानीपत जिले की 4 विधानसभाओं में गन्नौर एक सीट है। गन्नौर विधानसभा चुनाव 2024 परिणाम से पहले जानिए पूरा सियासी समीकरण।

गन्नौर, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा
वर्तमान विधायक निर्मल रानी, भाजपा (10280 वोटों से जीत)
कुल वोटर-193415 पुरुष-103198 महिला-90217
देवेंद्र कौशिक, भाजपा उम्मीदवार
उम्र-55 साल
शिक्षा-स्नातक
करियर-1991 से राजनीति में। पूर्व सांसद रमेश कौशिक के भाई हैं।
कुलदीप शर्मा, कांग्रेस उम्मीदवार
उम्र-68 साल
शिक्षा-एलएलबी
करियर-साल 2009 व साल 2014 में जीते। विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके।
सीट का गणित-3 चुनाव हुए हैं। दो बार कांग्रेस जीती और पिछले चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की।












Click it and Unblock the Notifications