Haryana News: सुशासन दिवस पर बोले सीएम खट्टर, कहा-'पिछले 9 वर्षों से व्यवस्था परिवर्तन का प्रयास किया
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पंचकूला में सुशासन दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान समारोह में मौजूद अधिकारियों और लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों से व्यवस्था परिवर्तन का प्रयास किया है और उन्होंने अनुशासन को ही सुशासन का आधार माना है। लोगों को घर बैठे सरकारी सेवाओं का लाभ सुलभता से पहुंचे। यही सुशासन का मूल मंत्र है। कार्यक्रम में सभी जिला मुख्यालयों के मंत्री, सांसद, विधायक और जिला प्रशासन के अधिकारी वर्चुअली जुड़े।
हरियाणा में सीएम विंडो की शुरुआत
सीएम खट्टर ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित मदन मोहन मालवीय को नमन करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में ही देश को पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण से जोड़ने का काम शुरू हुआ था। प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल सुशासन का रोल मॉडल माना जाता है। इसी के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2014 में हर वर्ष उनके जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाने की पहल की है। इसी कड़ी में हरियाणा में भी उन्होंने सत्ता संभालते ही 2 महीने बाद 25 दिसंबर 2014 से सुशासन दिवस की अवधारणा के रूप में सीएम विंडो की शुरुआत की थी। आज सीएम विंडो के माध्यम से 11.50 लाख से ज्यादा लोगों तक उनकी सीधी पहुंच हुई है।

लोगों को घर बैठे मिल रहा सरकारी सेवाओं का लाभ
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में सुशासन का कार्य 2014 में शुरू हुआ। जिसके फलस्वरूप आज लोगों में सरकार और सरकारी सेवाओं के प्रति भरोसा कायम हुआ है। सुशासन के सिद्धांत पर चलते हुए वर्तमान हरियाणा सरकार आज लोगों को घर बैठे सरकारी सेवाओं का लाभ सुलभता से पहुंच रही है। सरकारी सिस्टम में परिवर्तन के लिए शुरू किए गए अभिनव प्रयासों के तहत इसमें सुधार का कार्य लगातार जारी है। ताकि आमजन को बिना किसी परेशानी के सभी सुविधाएं और सेवाएं उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि सुशासन के लिए उनको दिशा का पता है। गति देना अधिकारियों की भी जिम्मेदारी बनती है।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications