टीजर की यातनाओं ने ली 8वीं की छात्रा की जान! बिस्तर पर मिली लाश, लास्ट नोट में क्यों लिखा- 'मां को दोष मत देना
Bengaluru Class 8th Student Death Case: कर्नाटक के बेंगलुरु से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कक्षा 8 की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने बच्ची की टीचर पर यातना और उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि मृतका ने मरने से पहले एक नोट लिखा था।
उसमें टीचर के खौफनाक चेहरे का असली रूप बयां किया। वहीं, मृतका की मां अब बेटी की मौत से बेसुध है। बीच-बीच में उठकर स्कूल के टीचरों को दोषी ठहरा रही है। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे क्या हुआ?

बेडरूम में पड़ी थी बेटी की लाश, हाल देखकर मां रह गई सन्न!
दरअसल, मामला बेंगलुरु के बाहरी इलाके में आनेकल तालुक के मरासुरु मदिवाला गांव का है। यहां के सरकारी हाईयर प्राइमरी स्कूल (Higher Primary School) की कक्षा 8 की एक छात्रा ने 8 जुलाई की रात को कथित तौर पर अपने घर में मौत को गले लगा लिया। पुलिस के मुताबिक, घटना का पता 9 जुलाई की सुबह तब चला, जब परिवार के सदस्यों ने उसे उसके कमरे में मृत पाया।
एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, परिवार का दावा है कि स्कूल में टीचरों ने होमवर्क के नाम पर तरह-तरह की 'यातनाएं' दीं। पुलिस ने छानबीन में भी यह भी पाया कि मृतका एक नोट पीछे छोड़ गई थी, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि उसे होमवर्क पूरा न करने के लिए एक टीचर ने दंडित किया गया था। इसके लिए उस पर 20 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। मृतका ने अपने नोट में इस बात का भी खुलासा किया कि टीचरों के दंड से वह इतना ज्यादा परेशान हो गई थी कि उसके पास और कोई चारा नहीं बचा था। सूर्यनगर पुलिस स्टेशन में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।
मां ने टीचर पर लगाए गंभीर आरोप, जानें क्या-क्या कहा?
मृतका की मां, गिरिजा ने भी शिक्षण कर्मचारियों द्वारा अपनी बेटी के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मां का कहना है कि ऐसा लगता है कि टीचर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। मुझे उनके नाम नहीं पता। वह एक दिन स्कूल नहीं गई। उसने स्कूल में जो कुछ भी झेला, किसी को नहीं बताया। वह अपनी बहन को बता सकती थी, लेकिन मुझे इसकी जानकारी नहीं थी। इतना ही नहीं, मां का यह भी आरोप है कि बेटी को ट्रांसफर सर्टिफिकेट जारी करने की धमकी दी गई थी। मृतका की मां और परिवार अब न्याय की मांग कर रहे हैं।
नोट में क्या-क्या लिखा? आखिरी अपील क्या है?
मृतका ने मौत से पहले लिखे नोट में बयां किया कि अब उसे जीने का कोई तमन्ना नहीं है और न ही अधिकार है। मां, बड़ी बहन, छोटी बहन और छोटे भाई, मुझे माफ कर दीजिए। खास बात यह लिखी कि मेरे इस फैसले के लिए मेरी मां को दोषी न ठहराया जाए। मृतका ने नोट में यह भी बताया कि मां गिरिजा ने उसका बहुत अच्छे से ध्यान रखा। इसमें उनका कोई कसूर नहीं है।
मामले में पुलिस की क्या कार्रवाई हुई?
सूर्यनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्कूल के टीचरों, क्लासमेट्स और परिवार से पूछताछ जारी है। उधर, BEO (Block Education Officer) ने स्कूल के स्टाफ को जांच के लिए तलब किया है। मामले की कार्रवाई को आगे बढ़ाने के लिए पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। नोट में स्कूल के मुनीराजू सर का नाम सामने आया है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे













Click it and Unblock the Notifications