New Zealand में पैदा होने वाला हर आठवे बच्चे का DNA इंडियन, 18 साल में चौगुनी हुई बढ़ोतरी, लेकिन कैसे?
Indians In New Zealand: न्यूजीलैंड से एक अजीब डाटा सामने आया है, जिसकी मानें तो न्यूजीलैंड में पैदा होने वाला हर आठवां बच्चा अब भारतीय मां का है। इंटरनेशनल पॉपुलेशन कॉन्फ्रेंस 2025 में दिए स्टेटिस्टिक्स न्यूजीलैंड बर्थ रजिस्ट्रेशन के डेटा के मुताबिक, वहां कुल जन्म लेने वाले बच्चों में भारतीय माताओं का शेयर साल 2008 के 2.8% से बढकर साल 2024 में सीधे 12.6% पर पहुंच गया है। जिसका मतलब है कि लगभग हर आठवें बच्चे की मां या तो भारतीय मूल की है या फिर भारतीय ही है। इसे डिटेल में समझने के लिए पूरे डेटा को आसान भाषा में समझना होगा।
कैसे साल दर साल हुई बढ़ोतरी?
अगर आंकड़ों के सिलसिले को समझें, तो साल 2008 में यह हिस्सेदारी सिर्फ 2.8% थी, जो साल 2012 में बढकर 3.5% हो गई। इसके बाद साल 2016 में यह ग्राफ 5.5% पर पहुचा और साल 2020 में यह बढ़कर 7.9% हो गया। साल 2024 में यह डेटा 12.6% पर आ गया है, जो साल 2008 के मुकाबले चार गुना से ज्यादा है। यह ट्रेंड तब देखने को मिल रहा है जब न्यूजीलैंड का ओवरऑल फर्टिलिटी रेट पिछले कुछ सालों में काफी कम हुआ है।

ज्यादा गए, ज्यादा हो गए
रिसर्चर्स का कहना है कि इस बदलाव के पीछे मुख्य वजह भारत से होने वाला माइग्रेशन और न्यूजीलैंड में भारतीय कम्युनिटी की आबादी का बढना है। पिछले 20 सालों में भारत, न्यूजीलैंड के लिए प्रवासियों के सबसे बडे सोर्सेज में से एक बनकर उभरा है। भारत से जाने वाले ज्यादातर लोग यंग अडल्ट्स हैं, जो वहां के प्रमुख शहरों जैसे ऑकलैंड, हैमिल्टन, वेलिंगटन और क्राइस्टचर्च में सेटल हो चुके हैं और अब वहां अपनी फैमिली शुरू कर रहे हैं।
यूरोपियन्स को कैसे टक्कर दे रहे इंडियन?
इस स्टडी में यह सामने आया है कि न्यूजीलैंड की मूल या यूरोपियन मूल की आबादी धीरे-धीरे बूढी हो रही है। इसके विपरीत, वहां रह रहे भारतीय लोगों का एज प्रोफाइल काफी यंग है। इसका अर्थ यह है कि भारतीयों की एक बडी आबादी उस उम्र में है जिसमें वे बच्चों को जन्म दे सकते हैं। यही वजह है कि कुल जन्म दर में भारतीयों का हिस्सा अधिक दिखाई दे रहा है।
सबसे तेजी से बढ़ रहे इंडियन!
हाल ही में आए सेंसस डेटा से साफ हुआ है कि भारतीय समुदाय न्यूजीलैंड में तेजी से बढने वाली कम्युनिटीज में से एक है। आज वहां के हेल्थकेयर, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT), एजुकेशन, रिटेल और बिजनेस जैसे सेक्टर्स में भारतीयों की सख्या और प्रतिनिधित्व लगातार बढ़ रहा है। रिसर्चर्स ने यह भी नोट किया कि भले ही न्यूजीलैंड के लगभग सभी एथनिक ग्रुप्स में फर्टिलिटी रेट कम हुआ है, लेकिन माइग्रेशन वहां की पॉपुलेशन को नया शेप दे रहा है। फिलहाल डेटा जो भी कहे लेकिन एक और देश ऐसा है जहां अगले 20 साल में आपको आसानी से भारतीय मूल के लोग घूमते-फिरते दिख जाएंगे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।














Click it and Unblock the Notifications