कैमरे पर फूट-फूटकर रोए गौरव खन्ना, Akanksha Chamola से तलाक पर फोड़ दिया कैसा बम? बोले- तूने बैंड बजा दी
Gaurav Khanna and Akanksha chamola: टीवी चे दमदार कपल्स में एक एक्टर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला पिछले कुछ समय से खबरों में छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर भी इस कपल के बारे में ही चर्चा हो रही है। दरअसल रिएलिटी शो 'लॉक अप 2' में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ रहीं आकांक्षा चमोला ने पति गौरव खन्ना से तलाक लेने के बारे में खुलासा किया है। आकांक्षा के इस फैसले ने सेलेब्स के साथ साथ आम लोगों को भी शॉक्ड कर दिया है।
'लॉक अप 2' में पहुंचे गौरव खन्ना, कैमरे के सामने खूब रोए
शो के एक एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने कैमरे के सामने बताया कि वह और गौरव पिछले 18 महीने से अलग रह रहे हैं। इस बात के सामने आने के बाद इंडस्ट्री में हड़कंप मच गई है। वहीं इसी शो में आकांक्षा ने अपने बाइसेक्शुअल होने के बारे में भी खुलकर बात की और लोगों के सामने एक और बड़ा बम फोड़ दिया। इसके बाद से लोग आकांक्षा चमोला की जमकर आलोचना कर रहे हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर भी आ गई हैं। दूसरी तरफ कुछ लोग एक्टर गौरव खन्ना को लेकर भी बातें बनाने लगे हैं।

पत्नी आकांक्षा चमोला से गौरव ने कही ऐसी बात
फिलहाल गौरव खन्ना 'लॉक अप 2' के एक एपिसोड में नजर आए। उन्होंने आकांक्षा चमोला संग अपने रिलेशनशिप पर बात की और कहा कि लोगों ने उनके अलग होने पर गलत नैरेटिव बना लिया है। गौरव खन्ना के अनुसार जो कहा गया है उसे लोगों ने कुछ और ही समझ लिया है। गौरव ने आकांक्षा की सेक्शुअलिटी वाले सीक्रेट पर भी रिएक्ट किया, पर साथ ही ये कहकर भावुक हो गए कि आकांक्षा ने उनकी बैंड बजा दी है। अब सब लोग उन्हें फेक कह रहे हैं।
'बैंड बजा दिया तूने, पूरी दुनिया मुझे फेक कह रही है'
-गौरव खन्ना ने जैसे ही 'लॉक अप 2' में एंट्री की तो वह सीधे आकांक्षा चमोला से मिले और बोले- बैंड बजा दिया तूने। पूरी दुनिया बाहर ना पता नहीं क्या क्या कह रही है। जितने मजे तू करा रही है ना मेरे को बिन मतलब के। ये कहकर गौरव खन्ना इमोशनल हो जाते हैं और रोने लगते हैं। इस पर आकांक्षा बोलती हैं- रो मत यार। बहुत रोई हूं मैं। मत रुला मेरे को। बताया था ना मैंने तुझे?
-इसके बाद गौरव खन्ना कुछ देर तक आकांक्षा को निहारते रहते हैं। गौरव तलाक के खुलासे वाली बात पर कहते हैं- रुकना चाहिए था जब वो चीज हो जाती लेकिन ठीक है। ये तेरा गेम है। तू यहां है और अच्छा खेल रही है और मैं तुझे सपोर्ट कर रहा हूं लेकिन तू रोई क्यों? जब तू इतनी स्ट्रॉन्ग है और नेशनल टीवी पर आकर इतना बड़ा बम फोड़ा। नेशनल नहीं, इंटरनेशनल है। 196 देशों में आता है।
'हमने सिर्फ डिस्कस किया था, कोई पिटिशन साइन नहीं हुई'
-गौरव खन्ना ने आगे कहा- ये जुलाई का महीना है जब हम पहली बार मिले थे, 30 जुलाई 2015 को। 11 साल हो गए। तुमने जो किया शायद वो ठीक है। मुझे तुम पर गर्व है। इसके बाद आकांक्षा कहती है- तो मैंने झूठ थोड़ी ना बोला है? फिर गौरव आगे कहते हैं- अभी हमने सिर्फ डिस्कस किया था। कोई पिटिशन साइन नहीं हुई, कुछ नहीं हुआ है अभी तक।
-इसके बाद फराह खान एक्टर गौरव खन्ना और नकी पत्नी आकांक्षा चमोला को अपने जेलर के केबिन में बुलाती हैं और उन्हें आपस में बात करने का मौका देती हैं। वहां गौरव अपनी पत्नी आकांक्षा से कहते हैं- ये इस वक्त की सबसे बड़ी न्यूज है और ये अच्छी जगह नहीं है। हमने डिस्कस किया था मई में, मेरे शो में जाने से पहले। बाहर लोगों को लग रहा है कि हम एक-डेढ़ साल से तलाकशुदा हैं। वो कह रहे हैं कि आकांक्षा उस शो में ऑडिशन दे रही थी और मैं सिर्फ सिंपथी के लिए वहां पहुंचा था। तो मुझे आना पड़ा।
-आकांक्षा चमोला कहती हैं- मैंने शो में क्लियरली बोला है कि हम 18 महीने से अलग रह रहे थे, अभी हमने लीगल किया है शो में मेरी एंट्री से पहले। इस पर गौरव कहते हैं लेकिन लोगों को ऐसा नहीं लगा बाहर। उन्हें लगा है कि हम अलग ही थे और हम फिर साथ आए। मैं तुम्हें हर जगह अपने साथ लेकर जा रहा हूं तुम्हें फेमस कर रहा हूं और ये सब। मैं मीडिया को अवॉइड कर रहा हूं क्योंकि तुम्हें पता है कि मैं ज्यादा नहीं बोलता। वो कह रहे हैं कि ये फेक है। एक्टिंग कर रहा है।
आकांक्षा के बाइसेक्शुअल वाले सीक्रेट पर क्या बोले गौरव?
-आकांक्षा चमोला ने कहा- अगर लोग इस सच को स्वीकार नहीं कर सकते कि दो लोग मैच्योर रिलेशन में रहकर, बिना कोई फाइट किए हंस-बोलके, खुशी के साथ अलग हो सकते हैं, तो वो उनकी प्रॉब्लम है गौरव। हमने कभी ट्रोल्स को वैलिडेशन दिया ही नहीं। गौरव ने फिर आकांक्षा के बाइसेक्शुअल होने वाले सीक्रेट पर बात की और बोले- अभी हाल ही में जो तेरा सीक्रेट रिवील हुआ, उसका चल रहा है। तुम उस दिन जो रोई हो ना, मुझे पसंद नहीं आया क्योंकि मैं हेल्प करना चाहता था, पर कर नहीं सकता।
-गौरव खन्ना ने आगे कहा- अलग होना मेरे लिए भी आसान बात नहीं है। मैंने बाहर खुद को बहुत मजबूती से संभाला हुआ है। बहुत मुश्किल होता है, जब आपके पास बात करने के लिए कोई नहीं होता। तुम्हें मेरी जरूरत नहीं है। मुझे पता है लेकिन जब तक मैं तुम्हें ऐसे देखूंगा, मैं आता रहूंगा कि भाई तुम ये करो। लाइफ में भी।
क्या गौरव शादी से पहले से जानते थे आकांक्षा की सेक्शुअलिटी?
वहीं फराह खान ने गौरव से कहा कि जब आकांक्षा की सेक्सुअलिटी का सीक्रेट बाहर आया था तो मैंने उससे पूछा था कि क्या गौरव को पता है, तो आकांक्षा ने बताया था कि गौरव को पता था और उसने मुझे एक्सेप्ट किया। इस पर गौरव खन्ना ने फराह खान से कहा- मैंने हमेशा कहा है कि अगर आप किसी को पसंद करते हैं, तो उन्हें पूरी तरह से पसंद करें। मैं हमेशा से ही ऐसा इंसान रहा हूं।













Click it and Unblock the Notifications