IAS Pooja Singhal: करोड़ों का घोटाला करने वाली IAS पूजा सिंघल कौन? CM सोरेन संग तस्वीर वायरल, भड़के मरांडी
IAS Pooja Singhal: विवादित IAS अधिकारी पूजा सिंघल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, वजह है उनकी एक फोटो , दरअसल वायरल फोटो में वो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ दिख रही हैं, क्योंकि वो इस वक्त झारखंड सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और ई-गवर्नेंस विभाग में सचिव के तौर पर काम कर रही हैं।
फोटो के वायरल होने पर बवाल मच गया है। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि 'जो पूजा कभी भ्रष्टाचार की प्रतीक थीं आज वो सत्ता के मंच पर सीएम के साथ नजर आ रही हैं, उनकी ये फोटो क्या संदेश दे रही है?'

'जो जेल काटकर आया वो आज सचिव बन गया, क्या ये ही सोरेन जी की भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई। खैर जनता सब देख रही है और वही जवाब देगी।'
Pooja Singhal ने 21 साल की उम्र में UPSC किया था क्रैक
आपको बता दें कि मरांडी ने यूं ही पूजा सिंघल पर आरोप नहीं साधा है, बल्कि इसके पीछे एक बहुत बड़ा कारण है। मालूम हो कि 21 साल की उम्र में यूपीएसएसी की परीक्षा पास करने वाली पूजा सिंघल का अबतक का सफर बेहद ही दागदार रहा है, वो भ्रष्टाचार के आरोप में जेल भी काट आई हैं।

IAS पूजा सिंघल कौन हैं?
7 जुलाई 1978 को उत्तराखंड के देहरादून में जन्मीं पूजा सिंघल ने साल 2000 में देश की सबसे कठिन परीक्षा UPSC क्रैक किया था, उस वक्त उन्होने आल इंडिया 10वींरैंक हासिल की थी, जिसके बाद उन्हें झारखंड कैडर से इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS) ज्वाइन किया था, वो देश की सबसे कम उम्र की IAS अधिकारियों में से एक थीं,पूजा का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है।

मनरेगा में किया करोड़ों का घोटाला, काटी जेल
इस दौरान उन्होंने परिवार कल्याण, कृषि, खनन और उद्योग जैसे विभाग संभाले लेकिन साल 2022 में उन पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम में धांधली और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में अरेस्ट किया था।
Pooja Singhal के रिश्तेदारों के घरों से मिले थे ₹36 करोड़ नकद
इस दौरान ED ने IAS सिंघल के रिश्तेदारों से भी छापे मारे थे और जिनके घरों से ₹36 करोड़ नकद बरामद हुए हैं। एजेंसी ने अपनी जांच के तहत लगभग ₹82 करोड़ की अचल संपत्ति भी ज़ब्त की। MGNREGA में कथित गड़बड़ियों के अलावा, जांचकर्ताओं ने उनके कार्यकाल के दौरान माइनिंग लीज़ से जुड़े मामलों की भी जांच की थी। 12 मई 2022 को झारखंड सरकार ने पूजा सिंघल को सेवा से सस्पेंड कर दिया। वह लगभग 28 महीने तक न्यायिक हिरासत में रहीं, जिसके बाद रांची की एक स्पेशल PMLA (प्रिवेंशन ऑफ़ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) कोर्ट ने 7 दिसंबर 2024 को उन्हें ज़मानत दी थी।

सूचना प्रौद्योगिकी और ई-गवर्नेंस विभाग की सचिव हैं Pooja Singhal
बेल मिलने के बाद झारखंड सरकार ने पूजा सिंघल का सस्पेंशन रद्द कर दिया, जिससे वो नौकरी पर बहाल हो गईं और फरवरी 2025 में, उन्हें सूचना प्रौद्योगिकी और ई-गवर्नेंस विभाग का सचिव बना दिया गया और इन्हें JCNL के CEO की भी जिम्मेदारी दी गई है। पूजा सिंघल की वायरल तस्वीरों पर लोग भी भड़के हुए हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं।
- एक यूजर ने लिखा कि 'क्या ज़बरदस्त जॉब सिक्योरिटी है'
- बाबू लाल मरांडी ने एक्स पर लिखा कि 'क्या ज़बरदस्त जॉब सिक्योरिटी है'।
- ये पूजा सिंघल हैं, 2000 बैच की IAS अधिकारी (झारखंड कैडर)
- इन्होंने ऑल इंडिया रैंक 10 हासिल की और 21 साल की उम्र में भारत की सबसे कम उम्र की IAS अधिकारी बनीं
- 2022 में MGNREGA और माइनिंग लीज़ घोटाले के आरोप में ED ने इन्हें गिरफ़्तार किया
- ED के मुताबिक, 36 करोड़ रुपये नकद और 82 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति ज़ब्त की गई
- इन्होंने न्यायिक हिरासत में 2 साल और 4 महीने जेल में बिताए
- 2024 में ज़मानत मिली और नौकरी पर बहाल हुईं
- अभी (2026 में) ये झारखंड के IT और ई-गवर्नेंस विभाग की सचिव हैं
- इनके पास झारखंड कम्युनिकेशन नेटवर्क लिमिटेड के CEO का अतिरिक्त प्रभार भी है
- सरकारें विभागों का नेतृत्व करने के लिए अधिकारियों को कैसे चुनती हैं? किस आधार पर?














Click it and Unblock the Notifications