IND vs ENG: हार के बीच कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा धमाका, कर ली विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी

IND vs ENG Shreyas Iyer: इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्टल में खेले गए चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारतीय टीम 9 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी बल्लेबाजी से इतिहास रचने का काम किया। करो या मरो के इस मुकाबले में जब भारतीय टॉप ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया, तब नए कप्तान ने अकेले मोर्चे को संभाला और 49 गेंदों में नाबाद 80 रनों की दमदार पारी खेली।

कर ली कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी (IND vs ENG Shreyas Iyer)

इस कप्तानी पारी की बदौलत जहां भारत 158 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सका। वहीं अय्यर ने भारतीय क्रिकेट इतिहास के कई बड़े कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिए। ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर संकट के समय खेली गई इस पारी के साथ ही श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ बतौर कप्तान सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में दिग्गज विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

Shreyas Iyer 1

सूर्यकुमार यादव को भी छोड़ा पीछे

कोहली ने 20 मार्च साल 2021 को अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ बतौर कप्तान नाबाद 80 रन बनाए थे। अब अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में इस जादुई आंकड़े तक पहुंचने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। श्रेयस अय्यर ने इस पारी के दौरान सूर्यकुमार यादव का एक बड़ा रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया। इस पांच मैचों की सीरीज में अय्यर के कुल रन अब 190 हो गए हैं।

ऐसा करने वाले बने पहले कप्तान

इसके साथ ही वे इंग्लैंड की धरती पर किसी द्विपक्षीय टी20 सीरीज में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम था, जिन्होंने साल 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 171 रन बनाए थे। इसके अलावा श्रेयस अय्यर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में पहले ऐसे कप्तान भी बन गए हैं, जिन्होंने इंग्लैंड में आयोजित किसी द्विपक्षीय टी20 सीरीज में दो बार 50 या उससे अधिक का स्कोर बनाया है।

IND vs ENG: कब होगा भारत-इंग्लैंड के चौथे टी20 का टॉस? नोट कर लीजिए टाइम
IND vs ENG: कब होगा भारत-इंग्लैंड के चौथे टी20 का टॉस? नोट कर लीजिए टाइम

टॉस से ठीक पहले लगा था बड़ा झटका

मैच में भारतीय पारी एक समय 48 रन पर 3 विकेट खोकर बेहद नाजुक स्थिति में थी। जहां से अय्यर ने सूझबूझ से पारी को आगे बढ़ाया। हालांकि, दूसरे छोर से सहयोग न मिलना अंततः टीम की हार का कारण बना। भारतीय टीम के लिए मैच की शुरुआत भी झटकों के साथ हुई थी। टॉस के समय कप्तान अय्यर ने पुष्टि की कि स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोटिल होने के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं।

IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी के सामने जोफ्रा आर्चर ने की चालाकी, लगातार दूसरी बार किया आउट
IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी के सामने जोफ्रा आर्चर ने की चालाकी, लगातार दूसरी बार किया आउट

रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों खिलाड़ी साउथेम्प्टन में होने वाले पांचवें टी20 मैच में भी चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। चौथे मुकाबले में उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था, लेकिन कम स्कोर के कारण भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड के मजबूत बल्लेबाजी क्रम के सामने बेअसर साबित हुए।

IND vs ENG: चौथे टी20 में भारत की हार के 5 सबसे बड़े गुनहगार, वैभव सूर्यवंशी सहित ये खिलाड़ी रहे फ्लॉप
IND vs ENG: चौथे टी20 में भारत की हार के 5 सबसे बड़े गुनहगार, वैभव सूर्यवंशी सहित ये खिलाड़ी रहे फ्लॉप
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+