Andy Burnham New UK PM: एंडी बर्नहम कौन? जो बनने जा रहे हैं ब्रिटेन के नए PM, 322 लेबर सांसदों का समर्थन

Andy Burnham New UK PM: ब्रिटेन को जल्द ही नया प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है। सत्तारूढ़ लेबर पार्टी के नए नेता के चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया की शुरुआत गुरुवार(09 जुलाई 2026) से हो गई है। रेस में एंडी बर्नहम सबसे आगे चल रहे हैं। वे लेबर पार्टी के सांसदों की पहली पसंद बन कर उभरे हैं।

BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रेटर मैनचेस्टर के पूर्व मेयर को है, उन्हें 323 नॉमिनेशन की जरूरत है जिसके बाद उनका प्रधानमंत्री बनना लगभग तय हो जाएगा। वहीं उनके समर्थक कुछ सांसद कल वोट नहीं कर पाए थे। वे लोग आज यानी शुक्रवार को वोटिंग करेंगे।

Andy Burnham New UK PM

20 जुलाई को को बन सकते हैं ब्रिटेन के PM

ग्रेटर मैनचेस्टर के पूर्व मेयर रहे एंडी बर्नहम प्रधानमंत्री पद के लिए लेबर पार्टी की तरफ से इकलौते उम्मीदवार बचे हैं। जिस वजह से 15 जुलाई की नामांकन प्रक्रिया महज एक औपचारिकता मानी जा रही है। यदि सब कुछ सही रहा तो एंडी बर्नहम 20 जुलाई को लेबर पार्टी के नए नेता के रूप में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

ये भी पढे़ं: UK New PM: 'भारतीय बेस्ट, लेकिन पाकिस्तानी समुदाय से दिक्कत', ब्रिटिश पीएम की रेस में शामिल नेता ने खोल दी पोल

Who is Andy Burnham: पत्रकार से बने राजनेता

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रेस में सबसे आगे चल रहे एंडी बर्नहम का जन्म 1970 में लिवरपूल के एक साधारण परिवार में हुआ था। बर्नहम के पिता इंजीनियर और मां रिसेप्शनिस्ट थीं। वहीं वे अपने परिवार में यूनिवर्सिटी जाने वाले वे पहले सदस्य थे, जिन्होंने कैम्ब्रिज से इंग्लिश की पढ़ाई की। राजनीति में आने से पहले उन्होंने ट्रेड मैगजीन में बतौर पत्रकार काम किया। 20 वर्ष की उम्र में सांसद टेसा जोवेल के रिसर्चर बनकर उन्होंने सियासत में कदम रखा और साल 2001 में पहली बार अपने गृहनगर Leigh से सांसद चुने गए।

कैबिनेट मंत्री से 'किंग ऑफ द नॉर्थ' बनने का सफर

पूर्व पीएम टोनी ब्लेयर सरकार में जूनियर मिनिस्टर रहे बर्नहम कुछ दिन बाद गॉर्डन ब्राउन की कैबिनेट में संस्कृति और स्वास्थ्य मंत्री बने। 2017 में उन्होंने ग्रेटर मैनचेस्टर का पहला मेयर चुनाव लड़ने के लिए सांसदी छोड़ दी और भारी बहुमत से जीते। कोविड-19 के दौरान लॉकडाउन पाबंदियों को लेकर उन्होंने तत्कालीन कंजर्वेटिव सरकार पर उत्तरी इंग्लैंड के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। उनके इस कड़े रुख के कारण जनता ने उन्हें किंग ऑफ द नॉर्थ की उपाधि दी थी।

ये भी पढे़ं: G7 Summit: फ्रांस में PM मोदी की मेगा डिप्लोमेसी, कनाडा-ब्रिटेन समेत 7 देशों के राष्ट्रध्यक्षों से खास मुलाकात

क्षेत्रीय अधिकारों की वकालत

सांसद बर्नहम ने देश के प्रशासनिक ढांचे में बदलाव के लिए नंबर 10 नॉर्थ योजना पेश की है। इसका मुख्य उद्देश्य लंदन स्थित 10 डाउनिंग स्ट्रीट (प्रधानमंत्री कार्यालय) के केंद्रीकृत नियंत्रण को कम करना और इंग्लैंड के अन्य क्षेत्रों को अधिक अधिकार देना है। इसके अलावा, बर्नहम को राजनीति में समय के साथ अपनी राय बदलने के लिए 'वेदर वेन' भी कहा गया है। वे वर्तमान में पानी और ऊर्जा के राष्ट्रीयकरण जैसी नीतियों का पुरजोर समर्थन करते हैं।

PM के लिए तीसरा प्रयास

बर्नहम के लिए लेबर पार्टी के शीर्ष पद तक पहुंचने का यह तीसरा प्रयास है। इससे पहले वे दो बार इस रेस में उतर चुके हैं, लेकिन उन्हें नाकामी हाथ लगी थी। साल 2010 में गॉर्डन ब्राउन के इस्तीफे के बाद वे पांच दावेदारों में चौथे स्थान पर रहे और एड मिलिबैंड से हार गए। इसके बाद 2015 में उन्होंने दोबारा किस्मत आजमाई, लेकिन तब जेरेमी कॉर्बिन ने उन्हें मात दी। हालांकि, इस बार परिस्थितियां पूरी तरह उनके पक्ष में नजर आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+