Haryana VIP Seats Result: हरियाणा चुनाव परिणाम में दिग्गजों की सीटों पर बड़ा उलटफेर, कौन जीता-कौन हारा?
Haryana VIP Seats Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 8 अक्टूबर को मतों की गिनती की है। भाजपा की 49, कांग्रेस की 36, इनेलो की 2 व निर्दलीय की 3 सीटों पर जीत लगभग तय है। सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना में दिनभर वीआईपी सीटों पर बड़ा उलटफेर होता रहा। शाम को तस्वीर साफ हो गई। जानिए किस हॉट सीट पर किसने बाजी मारी और किसे हार का मुंंह देखना पड़ा।
हरियाणा चुनाव 2024 की हॉट सीटें
1 नायब सिंह सैनी, लाडवा सीट पर 16054 वोटों से जीते।
2 भूपेंद्र सिंह हुड्डा, गढ़ी-सांपला-किलोई सीट पर 71465 वोटों से जीते।
3 दुष्यंत चौटाला, उचाना कलां सीट पर 40868 से हारे।
4 विनेश फोगाट, जुलाना सीट पर 6015 वोटों से जीतीं।
5 अभय सिंह चौटाला, ऐलनाबाद सीट पर 15000 वोटों से हारे।
6 चंद्र मोहन बिश्नोई, पंचकूला सीट पर 1997 वोटों से जीते।
7 अनिल विज, अंबाला कैंट सीट पर 7277 वोटों से जीते।
8 गोपाल कांडा, सिरसा सीट पर 7234 वोटों से हारे।
9 सावित्री जिंदल, हिसार सीट पर 18941 वोटों से जीतीं।
10 रणजीत चौटाला, रानिया सीट पर 7513 वोटों से हारे।
11 आदित्य सुरजेवाला, कैथल सीट पर 8124 वोटों से जीते।

आइए जानते हैं हरियाणा चुनाव 2024 की सबसे चर्चित सीटों पर हार-जीत के समीकरण...
Nayab Singh Saini Ladwa Chunav Result:
1 नायब सिंह सैनी, लाडवा सीट: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की सबसे चर्चित सीट लाडवा है। यहां से मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने नायब सिंह सैनी के सामने लाडवा विधायक मेवासिंह को उतारा है। इनके अलावा आप के जोगा सिंह उमरी, जेजेपी के विनोद कुमार शर्मा, इनेलो के सपना बड़शामी मैदान में हैं। जनवरी 2024 में जब भाजपा-जेजेपी का गठबंधन टूटा तो मनोहर लाल खट्टर को सीएम पद से हटाकर नायब सिंह सैनी को मौका दिया था। सैनी ने करनाल सीट से उपचुनाव जीता। अब करनाल की बजाय लाडवा से चुनाव लड़ रहे हैं।
Bhupinder Singh Hooda Garhi-Sampla-Kiloi Chunav Result
2 भूपेंद्र सिंह हुड्डा, गढ़ी-सांपला-किलोई सीट: हरियाणा की दूसरी सबसे चर्चित सीट है गढ़ी-सांपला-किलोई सीट। रोहतक जिले की इस हॉट सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव लड़ रहे हैं, जिनके सामने भाजपा ने जिला परिषद सदस्य मंजू हुड्डा को उतारा है, जो गैंगस्टर की पत्नी हैं। कांग्रेस और हुड्डा परिवार के गढ़ कहे जाने वाले रोहतक जिले की सीट से भूपेंद्र के पिता रणवीर सिंह हुड्डा ने साल 1968 को चुनाव जीता था। भूपेंद्र सिंह व मंजू के अलावा जेजेपी के सुशीला देशवाल व इनेलो के कृष्ण भी प्रत्याशी हैं।
Dushyant Chautala Uchana Kalan Chunav Result
3 दुष्यंत चौटाला, उचाना कलां सीट: हरियाणा चुनाव 2024 में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की सीट उचाना कलां पर भी सबकी नजर है। पिछले विधानसभा चुनाव में 10 सीटें जीतकर किंगमेकर की भूमिका में आए दुष्यंत चौटाला के सामने कांग्रेस से पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह, भाजपा से देवेंद्र चतर्भुज अत्री, आम आदमी पार्टी से पवन फौजी और इंडियन नेशनल लोक दल से विनोद पाल सिंह दुलगांच हैं। हरियाणा के जींद जिले की उचाना कलां सीट बांगर बेल्ट की सबसे हॉट सीटों में से एक है।
Vinesh Phogat Julana Chunav Result
4 विनेश फोगाट, जुलाना सीट: पेरिस ओलंपिक 2024 में 100 ग्राम वजन की वजह से फाइनल मुकाबले में एनवक्त पर अयोग्य घोषित हुईं पूर्व रेसलर विनेश फोगाट की प्रतिष्ठा भी हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में दांव पर लगी हुई है। विनेश फोगाट जुलाना सीट से कांग्रेस उम्मीदवार हैं। इनके सामने भाजपा ने कैप्टन योगेश बैरागी व आम आदमी पार्टी ने WWE पहलवान कविता दलाल को उतारा है। जुलाना विधानसभा सीट पर साल 2019 में जेजेपी के अमरजीत ढांडा जीते थे। यहां भाजपा कभी नहीं जीत पाई।
Abhay Singh Chautala Ellenabad Chunav Result
5 अभय सिंह चौटाला, ऐलनाबाद सीट: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में चौटाला से कई उम्मीदवार मैदान में हैं। पूर्व डिप्टी पीएम देवीलाल के पोते अभय सिंह चौटाला ऐलनाबाद से इनेलो की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। हॉट सीट ऐलनाबाद में भाजपा से अमीर चंद तलवारा और कांग्रेस से भरत सिंह बेनीवाल ने ताल ठोक रखी है। सिरसा जिले की ऐलनाबाद सीट इंडियन नेशनल लोकदल के प्रभाव वाली सीटों में से एक है। 2019 के चुनाव में ऐलनाबाद में इनेलो के अभय सिंह चौटाला 11922 वोटों से जीते थे।
Chandar Mohan Panchkula Chunav Result
6 चंद्र मोहन बिश्नोई, पंचकूला सीट: हरियाणा की हॉट सीटों में से एक पंचकूला विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होने वाला है। यहां सेक्टरों के मतदाता अभी चुप्पी साधे हुए हैं। वैश्य वोटर हार-जीत में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। अगर वैश्य वोट छिटके तो भाजपा को तगड़ा नुकसान हो सकता है। पंचकूला सीट पर हरियाणा के पूर्व डिप्टी चंद्रमोहन बिश्नोई कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। पांचवीं बार विधायक बनने के लिए मैदान में उतरे चंद्रमोहन उर्फ चांद मोहम्मद के सामने BJP के ज्ञानचंद गुप्ता, जेजेपी के सुशील गर्ग और आम आदमी पार्टी के प्रेम गर्ग चुनाव लड़ रहे हैं।
Anil Vij Ambala Cantt Chunav Result
7 अनिल विज, अंबाला कैंट सीट: पूर्व गृह मंत्री अनिल विज की मौजूदगी ने अंबाला कैंट सीट को भी हॉट सीट में से एक बना दिया है। छह बार के विधायक अनिल विज तो सीएम पद तक पर दावा ठोंक चुके हैं। अनिल विज के सामने कांग्रेस ने परविंद्र सिंह परी को टिकट दिया है। इनके अलावा कांग्रेस की बागी चित्रा सरवारा भी मैदान में हैं। 2019 के चुनाव में अनिल विज भाजपा के टिकट पर उतरे थे। विज ने निर्दलीय उम्मीदवार चित्रा सरवारा को 20,165 मतों से हराया था। चित्रा पिछली बार भी कांग्रेस से बगावत करके मैदान में उतरी थीं।
Gopal Kanda Sirsa Chunav Result
8 गोपाल कांडा, सिरसा सीट: हरियाणा के विवादित नेताओं में से गोपाल कांडा की सिरसा हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की हॉट सीटों में से एक है। यह इकलौती सीट है, जहां भाजपा का उम्मीदवार पीछे हट गया था। भाजपा प्रत्याशी ने भी गोपाल कांडा के समर्थन में अपना नामांकन वापिस ले लिया था। गोपाल कांडा हरियाणा लोकहित पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। इनका सीधा मुकाबला कांग्रेस के गोकुल सेतिया से हो रहा है। गोपाल कांडा ने इनेलो व बसपा से भी सपोर्ट हासिल कर रखा है। समर्थन ले लिया।
Savitri Jindal Hisar Chunav Result
9 सावित्री जिंदल, हिसार सीट: देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल हिसार से निर्दलीय उम्मीदवार व भाजपा की बागी हैं। सावित्री जिंदल के बेटे नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद हैं, जो मां सावित्री जिंदल के चुनाव प्रचार अभियान से दूरी बनाए रखे। हिसार सीट पर जिंदल परिवार का प्रभाव रहा है। 1991 से 2009 तक यहां से जिंदल परिवार 5 बार मैदान में आया और पांचों बार ही जीता। तीन बार ओपी जिंदल खुद जीते और दो बार सावित्री जिंदल। इस बार सावित्री जिंदल का मुकाबला दो बार के विधायक व भाजपा उम्मीदवार डॉ. कमल गुप्ता भाजपा के प्रत्याशी हैं।
Ranjit Chautala Rania Chunav Result
10 रणजीत चौटाला, रानिया सीट: टिकट कटने से पहले ही बगावत करने वाले रणजीत चौटाला रानियां सीट से निर्दलीय मैदान में हैं। पूर्व डिप्टी सीएम देवीलाल के बेटे रणजीत चौटाला ने टिकट नहीं मिलने पर पार्टी छोड़ दी थी। इनके सामने इनेलो ने देवीलाल के पड़पोते और पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने शीशपाल कंबोज, कांग्रेस ने सर्व मित्र कंबोज और आप ने हैप्पी रानियां को टिकट दिया है।
Aditya Surjewala Kaithal Chunav Result
11 आदित्य सुरजेवाला, कैथल सीट: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की हॉट सीटों में से एक कैथल है। कैथल में पिता की हार का बदला लेने के लिए बेटा मैदान में है। यहां सुरजेवाला परिवार की तीसरी पीढ़ी मैदान में है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला के बेटे आदित्य कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। भाजपा ने यहां लीलाराम गुर्जर को उतारा है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी से सतबीर सिंह गोयत और जननायक जनता पार्टी से संदीप गढ़ी मैदान में हैं। 2019 में कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला भाजपा के लीलाराम गुर्जर से महज 1246 वोटों से हार गए थे।












Click it and Unblock the Notifications