Haryana Result 2024: 'यो हरियाणा है प्रधान', अब तक 11 राजनीतिक दलों को निपटा चुके यहां के मतदाता
Haryana Chunav Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आठ अक्टूबर को आएंगे। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। सुबह 10 बजे से चुनाव परिणाम आना शुरू हो जाएगा और दोपहर तक हार-जीत की पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। 5 अक्टूबर को मतदान समाप्त होते ही आए एग्जिट पोल के नतीजे तो हरियाणा में अबकी बार कांग्रेस की सरकार बना रहे हैं।
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 90 सीटों पर भाजपा (BJP), कांग्रेस (INC), आम आदमी पार्टी (AAP), जननायक जनता पार्टी (JJP), आजाद समाज पार्टी (ASP), इंडियन नेशनल लोकदल (INLD), बहुजन समाज पार्टी (BSP), हरियाणा लोकहित पार्टी (HLP), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (CPIM)समेत अनेक पाट्रियां व निर्दलीय भी चुनाव लड़ रहे हैं। कुल उम्मीदवार 1031 उम्मीदवार हैं। JJP-ASP और INLD-BSP के बीच गठबंधन है।

हरियाणा चुनाव परिणाम 2024 (Haryana Election Result 2024) से पहले जारी एग्जिट पोल के नतीजों में छह राष्ट्रीय दलों में से भाजपा और कांग्रेस को छोड़कर बाकी चार दलों का सूपड़ा साफ होता दिख रहा है। एग्जिट पोल अंतिम चुनाव परिणाम में बदलते हैं तो हरियाणा के मतदाता चुनाव इतिहास दोहरा देंगे।
दरअसल, हरियाणा विधानसभा चुनाव इतिहास का पुराना ट्रेंड यह रहा है कि हरियाणा के मतदाताओं ने राजनीतिक दलों को जीत का स्वाद चखाकर उलटफेर करते रहे हैं। पहली बार चुनाव लड़ने वाले राष्ट्रीय दलों को भी जीत दिलाई और अगले ही चुनाव में उनका हार का मुंह भी दिखाया है।
हरियाणा चुनाव में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलीं?
हरियाणा विधानसभा चुनाव 1967
पार्टी--------प्रत्याशी---जीते
आरपीआई----24------2
स्वतंत्र पार्टी----24------3
हरियाणा विधानसभा चुनाव 1968
स्वतंत्र पार्टी-----31------2
हरियाणा विधानसभा चुनाव 1972
एनसीओ------24------12
स्वतंत्र पार्टी------9------0
संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी 9------0
हरियाणा विधानसभा चुनाव 1977
जनता पार्टी------90------75
हरियाणा विधानसभा चुनाव 1982
जनता पार्टी------69------1
हरियाणा विधानसभा चुनाव 1982
लोकदल------65------31
हरियाणा विधानसभा चुनाव 1987
लोकदल------69------60
लोकदल अजीत--52-----00
हरियाणा विधानसभा चुनाव 1991
जनता दल-----25------3
जनता पार्टी----88-------16
लोकदल------6--------0
हरियाणा विधानसभा चुनाव 1996
जनता दल-----47------0
जनता पार्टी----26------0
AIIC T------62------3
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2000
बसपा-----83------1
एनसीपी----24------1
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2005
बसपा-----84------1
एनसीपी----14------1
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2009
बसपा-----86------1
राष्ट्रीय जनता दल----3------0
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2014
बसपा-----87------1
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019
बसपा-----87------1
CPIM-----7-------0
एनसीपी-----1-----0
हरियाणा मुख्यमंत्रियों की सूची, कब किसकी सरकार बनी?
1 भगवत दयाल शर्मा, झज्जर सीट (सन 1962 के चुनाव) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2 राव बीरेन्द्र सिंह, पटौदी सीट (सन् 1967 के चुनाव) विशाल हरियाणा पार्टी
3 बंसी लाल, तोशाम सीट (सन् 1968 के चुनाव) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
4 बनारसी दास गुप्ता, भिवानी सीट (सन् 1972 के चुनाव) कांग्रेस
5 देवी लाल, भट्टु कलाँ सीट (सन् 1977 के चुनाव) जनता पार्टी
6 भजन लाल, आदमपुर सीट (सन् 1982 के चुनाव) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
7 बंसी लाल, तोशाम सीट (सन् 1982 के चुनाव) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
8 देवी लाल, महम सीट (सन् 1987 के चुनाव) जनता दल
9 ओमप्रकाश चौटाला, उचाना कलां सीट (सन् 1987 के चुनाव) जनता दल
10 बनारसी दास गुप्ता, भिवानी सीट (सन् 1987 के चुनाव) जनता दल
11 ओमप्रकाश चौटाला, उचाना कलां (सन् 1987 के चुनाव) जनता दल
12 हुकम सिंह, दादरी सीट (सन् 1987 के चुनाव) जनता दल
13 ओमप्रकाश चौटाला, उचाना कलां सीट (सन् 1987 के चुनाव) समाजवादी जनता पार्टी राष्ट्रीय
14 भजन लाल, आदमपुर सीट (सन् 1991 के चुनाव) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
15 बंसी लाल, तोशाम सीट (सन् 1996 के चुनाव) हरियाणा विकास पार्टी
16 ओमप्रकाश चौटाला, नरवाना इंडियन नैशनल लोकदल (सन् 2000 के चुनाव)
17 भूपिंदर सिंह हुड्डा, गढ़ी-साँपला-किलोई सीट (सन् 2005 के चुनाव) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
18 मनोहर लाल खट्टर, करनाल सीट (सन् 2014 के चुनाव) भारतीय जनता पार्टी
19 नायब सिंह सैनी करनाल (सन् 2014 के चुनाव) भारतीय जनता पार्टी












Click it and Unblock the Notifications