Kaithal Chunav 2024 Voting: पिता की हार का बदला लेने बेटा मैदान में, अब तक कितनी वोटिंग?
Kaithal Voting Percentage: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कैथल विधानसभा क्षेत्र हॉट सीट बना हुआ है। सुबह साढ़े नौ बजे तक हरियाणा की सभी 90 सीटों पर 9.53 प्रतिशत वोट डाले गए हैं। सभी जिलों में सबसे ज्यादा वोट 12.71% जींद जिले में पड़े हैं। कैथल जिले की कैथल सीट से आदित्य सुरजेवाला चुनाव मैदान में हैं। यहां पर 10.00% मतदान हुआ है।
कैथल जिले में कैथल के अलावा गुहला, कलायत और पूंडरी सीट शामिल है। इस जिले में सबसे ज्यादा वोटिंग पूंडरी में हुई है। यहां रणदीप सिंह सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला मैदान में हैं। इस सीट पर रणदीप सिंह को हार का सामना करना पड़ा था। यह सीट फिलहाल भाजपा के पास है और लीलाराम गुर्जर यहां अपनी जीत दोहराने के लिए मैदान में हैं।
यह भी देखें: Kaithal Chunav 2024: कैथल में BJP के लीलाराम गुर्जर Vs कांग्रेस के आदित्य सुरजेवाला, किसका पलड़ा भारी?

कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने वोट डालने के बाद कहा, "मैं लोगों से लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेने की अपील करता हूं... लोग भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद से दुखी हैं, किसान, युवा सब दुखी हैं, इसलिए यहां एक क्रांतिकारी बदलाव होगा... मैं सभी से अपना वोट डालने और एक क्रांतिकारी बदलाव लाने की अपील करता हूं... आकांक्षाएं रखना कोई बुरी बात नहीं है... लेकिन व्यक्तिगत आकांक्षाएं पार्टी अनुशासन से बड़ी नहीं होती हैं, अंततः राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे जो भी निर्णय लेंगे वह सभी को स्वीकार्य होगा।"
बता दें, इस सीट से उनके बेटे आदित्य सुरजेवाला मैदान में हैं। रणदीप सिंह सुरजेवाला इस सीट से पिछली बार शिकस्त झेल चुके हैं।
#WATCH कैथल, हरियाणा: कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, "मैं लोगों से लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेने की अपील करता हूं... लोग भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद से दुखी हैं, किसान, युवा सब दुखी हैं, इसलिए यहां एक क्रांतिकारी बदलाव होगा... मैं सभी से अपना वोट डालने और एक… https://t.co/IJUuT02P79 pic.twitter.com/eHfDcM4As1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 5, 2024
कैथल जिले की सीटों पर मतदान
गुहला: 21.00%
कलायत: 22.00%
पूंडरी: 23.90%
किस जिले में कितना प्रतिशत मतदान?
अंबाला: 25.50%
भिवानी: 23.45%
चरखी दादरी: 20.10%
फरीदाबाद: 20.39%
फतेहाबाद: 24.73%
गुरुग्राम: 17.05%
हिसार: 24.69%
झज्झर: 23.48%
जींद: 27.20%
कैथल: 22.21%
करनाल: 24.85%
कुरुक्षेत्र: 23.90%
महेंद्रगढ़: 24.26%
मेवात: 25.65%
पलवल: 27.94%
पंचकूला: 13.46%
पानीपत: 22.62%
रेवाड़ी: 21.49%
रोहतक: 22.91%
सिरसा: 20.77%
सोनीपत: 18.84%
यमुनानगर: 25.56%
(सुबह 11 बजे तक की स्थिति)
यह भी देखें: Nuh Chunav 2024: नूंह सीट पर BJP के संजय सिंह Vs कांग्रेस के आफताब अहमद












Click it and Unblock the Notifications