Haryana Chunav Result 2024: हरियाणा में बन रही कांग्रेस सरकार, INC ने मतगणना के शुरुआत में पाया बहुमत
Haryana Chunav Voting Result Live in Hindi: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में मतगणना चल रही है। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआत में बैलेट पेपर की गिनती की गई है। हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। बहुमत का आंकड़ा 46 सीटें हैं। कांग्रेस ने मतगणना शुरू होते ही बढ़त बना ली है। सुबह नौ बजे तक भाजपा 22, कांग्रेस 57 और अन्य उम्मीदवार 8 सीटों पर आगे चल रहे हैं। कांग्रेस की विनेश फोगाट ने भी जुलाना सीट पर बढ़त बनाए हुए है।
मतगणना के दौरान भी हरियाणा के लोगों को अभी तक इस सवाल का जवाब नहीं मिल पाया है कि अगर हरियाणा में कांग्रेस जीत दर्ज करती है तो सीएम कौन होगा? कांग्रेस भूपेंद्र सिंंह हुड्डा को ही फिर से मौका देगी या इस बार कोई नया चेहरा होगा। कुमारी सैलजा व रणदीप सुरजेवाला ने सीएम पद के लिए दावा ठोक रखा है।

हरियाणा चुनाव 2019 में किसने कितनी सीटें जीतीं?
- भाजपा- 40
- कांग्रेस- 31
- जेजेपी- 10
- निर्दलीय-7
- आईएनएलडी-1
- एचएलपी-1
हरियाणा में कुल मतदान 67.90 प्रतिशत
हरियाणा चुनाव में 5 अक्टूबर 2024 को प्रदेश में कुल 67.90 प्रतिशत वोट डाले गए। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर जारी सारे एग्जिट पोल का सार भी यह रहा कि हरियाणा में कांग्रेस को 49 से 59 सीटें, भाजपा को 22 से 30 सीटें, जेजेपी को 0 से 2 सीटें, इनेलो को 2-4 सीटें व अन्य 4 से 8 सीटें मिल सकती हैं।
हरियाणा चुनाव 2024 में कुल उम्मीदवार
हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं, जिन पर इस बार कुल 1031 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 930 पुरुष, 101 महिला व 646 निर्दलीय उम्मीदवार हैं।
हरियाणा चुनाव 2024 में मतदान केंद्र
हरियाणा में इस बार कुल 20 हजार 629 मतदान केंद्र बनाए गए। 3740 केंद्र संवेदशनशील व अति संवदेशनशील की श्रेणी में हैं। मुस्लिम बहुल इलाके मेवात का नूंह जिला अति संवेदनशनील माना गया है।
हरियाणा चुनाव 2024 में कुल मतदाता
- हरियाणा चुनाव 2024 में कुल मतदाता 2 करोड़ 03 लाख 54 हजार 350 हैं, जिनमें पुरुष मतदाता 1,07,75,957 महिला मतदाता 95,77,926 और थर्ड जेंडर मतदाता 467 हैं। हरियाणा में 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाता 5 लाख 24 हजार 514, दिव्यांग मतदाता 1 लाख 49 हजार 142 और 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता 2 लाख 31 हजार 093 हैं। 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता-8,821 और सर्विस मतदाता-1,09,217 हैं।
हरियाणा चुनाव 2024 में जाट बहुल सीटें
हरियाणा विधानसभा की 90 में से 57 सीटें ऐसी हैं, जहां 10 फीसदी से ज्यादा जाट आबादी है। रोहतक, हिसार और करनाल जिले की सीटें जाट बेल्ट में हैं। साल 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनावों में जाट बहुल इलाकों की 20 सीटें कांग्रेस ने, 19 बीजेपी ने और 18 अन्य दलों ने जीती थीं।
हरियाणा चुनाव 2024 में बहुल सीटें
हरियाणा में जाटों के अलावा 49 सीटों पर दलित वोटर्स की आबादी 10 फीसदी से ज्यादा है। इनमें हिसार में 11, अंबाला और रोहतक में 9-9 और गुरुग्राम में 8 सीटें हैं। 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में दलित बहुल सीटों में से बीजेपी ने 21, कांग्रेस ने 15 और अन्य दलों ने 13 सीटें जीतीं थीं।
हरियाणा चुनाव 2024 में जाट उम्मीदवार
कांग्रेस हरियाणा विधानसभा की 90 में से 89 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। एक सीट भिवानी सीपीआईएम के लिए छोड़ी है। हालांकि कांग्रेस और सीपीआईएम ने 29 जाटों को टिकट दिए हैं। बीजेपी ने सिर्फ 15 जाट उम्मीदवार उतारे हैं।
हरियाणा चुनाव 2024 में ओबीसी उम्मीदवार
बीजेपी ने सामान्य वर्ग के 35 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने सिर्फ 15 सामान्य उम्मीदवारों को टिकट दिया है। ओबीसी और अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के मामले में दोनों पार्टियों ने लगभग बराबर संख्या में टिकट दिए हैं।
हरियाणा चुनाव 2024 में BJP के सामने चुनौती
- किसानों का मुद्दा
- 10 साल की एंटी इनकंबेंसी
- पहलवानों का मुद्दा
- अग्निवीर योजना
हरियाणा चुनाव 2024 में कांग्रेस के सामने चुनौती
- कांग्रेस में आपसी खींचतान
- मुख्यमंत्री का चेहरा
- बागी नेता
हरियाणा चुनाव 2024 में बाहरी पार्टी
- आम आदमी पार्टी
- बहुजन समाज पार्टी
- एएसपी (चंद्रशेखर आजाद)
हरियाणा चुनाव 2024 में क्षेत्रीय पार्टी
- जननायक जनता पार्टी
- इंडियन नेशनल लोकदल












Click it and Unblock the Notifications