Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ambala Cantt Assembly Election 2024 Result: हरियाणा CM फेस बता रहे BJP के अनिल विज का अंबाला कैंट से रिजल्‍ट?

Ambala Cantt Vidhan Sabha Chunav Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्‍टूबर 2024 (मंगलवार) को आएंगे। अंबाला कैंट सीट पर सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। 10 बजे तक को विधानसभा सीटों पर प्रत्‍याशियों की हार-जीत के रुझान आने शुरू हो जाएंगे। दोपहर बाद तस्‍वीर पूरी तरह साफ होने लगेगी कि इस बार आपके यहां का नया विधायक कौन होगा? मतदान के बाद अनिल विज ने दावा किया था कि हरियाणा में भाजपा आ रही और वे सीएम बने रहे हैं।

अंबाला कैंट सीट विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 (Ambala Cantt Assembly Election Result 2024)

5 अक्‍टूबर को हॉट सीट अंबाला कैंट पर 64.45 प्रतिशत मतदान हुआ। हरियाणा की सभी 90 सीटों पर कुल 67.90 प्रतिशत वोट डाले गए। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर जारी सारे एग्जिट पोल का सार यह रहा कि हरियाणा में कांग्रेस को 49 से 59 सीटें, भाजपा को 22 से 30 सीटें, जेजेपी को 0 से 2 सीटें, इनेलो को 2-4 सीटें व अन्‍य 4 से 8 सीटें मिल सकती हैं।

Ambala Cantt Chunav 2024 Result

हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 (Haryana Assembly Election Result 2024)

इस बार के हरियाणा विधानसभा चुनाव भाजपा, कांग्रेस, जननायक जनता पार्टी, इंडियन नेशनल लोकदल, आम आदमी पार्टी, बसपा, एएसपी चुनाव लड़ रही है। विभिन्‍न पार्टियों और निर्दलीय को मिलाकर कुल 1031 उम्‍मीदवार मैदान में हैं। जिनकी किस्‍मत का फैसला करने के लिए 2.03 करोड़ से ज्‍यादा मतदाता रजिस्‍टर्ड थे।

अंबाला कैंट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा

वर्तमान विधायक अनिल विज, भाजपा (2019 में 20165 वोटों से जीत)
कुल वोटर-203460 पुरुष-106268 महिला-97192

अनिल विज, भाजपा उम्‍मीदवार
उम्र-71 साल
शिक्षा-बीएससी
करियर-एबीवीपी से भाजपा में आए। 1990 से राजनीति में, साल 2014 से मंत्री रहे।

परविंद्र सिंह परी, कांग्रेस उम्‍मीदवार
उम्र-48 साल
शिक्षा-स्‍नातक
करियर-यूथ कांग्रेस के जिला अध्‍यक्ष व प्रदेश युवा कांग्रेस में महासचिव रहे हैं।

सीट का गणित-5 बार कांग्रेस, 5 बार भाजपा जीती। विज 6 बार जीत चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+