असम सीएम का दिल छूने वाला Video, 90 साल की बुजुर्ग महिला फरियादी की घुटनों पर बैठकर सुनी समस्या
दीसपुर, 06 मई: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार को एक साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में शुक्रवार को उनका एक दिल को छू लेना वाला वीडियो सामने आया, जब उन्होंने एक 90 साल की महिला बुजुर्ग फरियाद की समस्या को उनके सामने घुटनों के बल पर बैठकर सुना। डेरगांव की एक 90 वर्षीय महिला ने अपने बेटे से जुड़े एक मामले में काजीरंगा में मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बुजुर्ग महिला को सम्मान देते हुए उनके प्रति आदर भाव दिखाकर सरकार के पूरी मदद का आश्वासन दिया।

फरियादी के पास घुटनों पर जाकर बैठे सीएम
असम के सीएमओ की तरफ से शेयर किए गए वीडियो ने इस पल को कैद कर लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कुर्सी पर बैठी फरियादी के पास अपने घुटनों पर जाकर बैठ गए। इतना ही नहीं उनका हाथ पकड़कर सीएम ने स्वास्थ्य के बारे में पूछा और पूछा कि क्या वह ठीक से खाना पा रही है। क्या उन्हें किसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर बुजुर्ग महिला ने जवाब दिया कि वह बाहर से खाना नहीं खा सकती है, यह सुनकर तो मुख्यमंत्री ने उनके लिए फलों की व्यवस्था करने के लिए कहा। वीडियो में पूरी बात असमिया भाषा में हो रही है।
बेटे से जुड़े मामले में की मुलाकात
जानकारी के मुताबिक फरियादी बुर्जुग किसी पुराने मामले को लेकर सीएम सरमा से मिलीं थी। जवाब में सीएम ने अधिकारियों से मामले का पता लगाने के लिए कहा और उन्हें मदद का पूरा आश्वासन दिया। उन्होंने भरोसा देते हुए कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से इस मामले को देखेंगे। यहां तक की सरमा ने बुजुर्ग से उनका फोन नंबर भी मांगा और उनको घर जाने के लिए कहा। इतना ही नहीं जब 90 वर्षीय महिला ने बताया कि वह दरगांव की रहने वाली हैं, तो मुख्यमंत्री ने वादा किया कि जब भी वह वहां जाएंगे तो उनसे मिलने जाएंगे।
वहीं सीएम हिमंत बिस्वा ने बुजुर्ग महिला से मुलाकात की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की,जिसमें उन्होंने लिखा कि आज काजीरंगा में 90 वर्षीय दादी का आशीर्वाद पाकर कितना अच्छा अनुभव हो रहा है। वह अपने बेटे से जुड़े एक निजी मामले को लेकर दरगांव से मुझसे मिलने आई थी। उन्हें समस्या के समाधान में सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।












Click it and Unblock the Notifications