कोरोना का कहर: जवान बेटे की मौत के बाद मां-बाप ने भी तोड़ा दम, 15 दिन में एक घर से उठी 3 अर्थियां
गोरखपुर, मई 20: कोरोना वायरस के संक्रमण ने ना जाने कितने घर तबाह कर दिए। कहीं पूरा परिवार खत्म हो गया तो कहीं बच्चे अनाथ हो गए। कहीं जवान बेटों की मौत हो गई तो कहीं मां-बाप दुनिया छोड़ गए। दिल को झकझोर देने वाली एक ऐसी ही घटना यूपी के गोरखपुर से सामने आई है। यहां कोरोना की वजह से जवान बेटे की मौत हो गई। बेटे की मौत के सदमे में पहले मां फिर पिता ने भी दम तोड़ दिया। 15 दिन के अंदर एक ही घर तीन अर्थियां उठीं। इस घटना से आसपास के लोग भी स्तब्ध रह गए।

जवान बेटे की मौत के बाद मां-बाप ने भी तोड़ा दम
घटना चौरीचौरा तहसील के अधिवक्ता संजय कुमार उपाध्याय के घर की। संजय कुमार नोटरी का काम करते थे। पंचायत चुनाव के दौरान नोटरी बनाने के दौरान ही वह कोरोना पॉजिटिव हो गए। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। बेटे की मौत का सदमा ऐसा लगा कि पहले मां और फिर पिता की भी मौत हो गई। बता दें, 48 वर्षीय संजय उपाध्याय बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री व उपाध्यक्ष थे। आस्था हॉस्पिटल तारामंडल में उनका इलाज चल रहा था। 20 अप्रैल को उनका निधन हो गया था। बेटे की मौत को बर्दाश्त नहीं कर पाने की वजह से 10वें के दिन यानी 29 अप्रैल को उनकी 75 वर्षीया मां संयोगिता उपाध्याय का निधन हो गया। तीसरे दिन 2 मई को संजय के पिता 78 वर्षीय रधुवंश उपाध्याय का भी निधन हो गया।
15 दिनों के अंदर एक घर से उठी 3 अर्थियां
सभी की मौत कोरोना के कारण होना बताया गया। एक की परिवार से महज 15 दिनों के भीतर 3 अर्थियां उठीं तो गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया। लोग घरों में कैद हो गए। कुछ ही करीबी उनके घर तक पहुंचे। संजय के छोटे भाई बंटी उपाध्याय ने बताया कि उनके भाई नोटरी बनाते थे। पंचायत चुनाव के संबंध में उनकी मौत हुई, लेकिन सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके परिवार की सुध नहीं ली। संजय की मौत के बाद माता और पिता का भी साया उठने से परिवार पूरी तरह बिखर गया है। अधिवक्ता की पत्नी सुनैना देवी व उनके दो बच्चों स्तुति उपाध्याय (20) व सत्यय (17) का भी रो-रो कर बुरा हाल है। अब छोटे भाई बंटी के ऊपर ही परिवार की जिम्मेदारी है।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications