Women's Day 2021: 'स्त्री क्या बस इतना ही वजूद है तेरा?

'महिला दिवस' के मौके पर पढ़ें ये खास कविता, जो आज के समाज में महिलाओं की स्थिति को बयां करती हैं।

womens Day 2021: स्त्री क्या बस इतना ही वजूद है तेरा?
  • बातें होती रहती नारी उत्थान की ,
  • तो कभी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के आंदोलन की
  • नारी सशक्तिकरण के मुद्दें भी हैं,
  • भाषणों की भी कोई कमी नहीं,
  • आज यूं ही न जाने क्यों ,
  • मन में कुछ ख्याल सा आया,
  • और समाज के इस परंपरा पर
  • कुछ टिप्पणी करने को जी में आया,
  • जिसे निरंतर समाज में अनगिनत नामों से पुकारा गया
  • कभी तो बहुत सराहा गया
  • तो कभी दुत्कारा गया,
  • वो, जो न जाने कितने रिश्तों को समेटे हुए है,
  • कभी मां की तरह पूजी गई
  • तो कभी अर्द्धांगिनी के रूप में सामने आई
  • कभी बेटी बन घर की फुलवारी को चहकाया
  • तो कभी बहन का फर्ज निभाते पाया
  • भले ही उसको सबकी नजर लगी हो
  • पर उसे सबकी नजर उतारते ही पाया
Womens Day 2021: स्त्री क्या बस इतना ही वजूद है तेरा?
  • चुपचाप सुनती कभी
  • तो कभी खुद को सुनाते पाया
  • कभी आंखों में सूनापन था
  • तो कभी अनगिनत सवालों को पाया
  • खुद में सिमटती रहती कभी
  • तो कभी रोते हुए,खुद से ही लिपटते पाया
  • बिखेरती रोशनी है कभी
  • तो कभी खुद में इसे बिखरते पाया
  • न जाने कौन सी मिटटी की यह है काया
  • खुद भी न समझी और न हमें समझ आया
  • जो लफ्जों की मोहताज थी कभी
  • तो कभी उसे गूंजों में पाया

Womens Day 2021: स्त्री क्या बस इतना ही वजूद है तेरा?

  • स्त्री ... क्या तेरी यही कहानी है,
  • बंद किताबों के पन्नों में सिमटी,
  • न हमने पढ़ा और न किसी ने सुनाया,
  • क्या बस इतना ही वजूद, है तेरा?
  • संसार की सर्वश्रेष्ठ रचना कहलाने वाली
  • कहते हैं कुछ लोग जिन्हें
  • आलम यह है कि
  • अभी आगाज भी नहीं हुआ अस्तित्व में आने का ,
  • की तभी उसके अंजाम को हमने जन्नत में पाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+