सात दिन में सीखें हिन्दी टाइपिंग- तीसरा दिन
हिंदी टाइपिंग की ट्रेनिंग में आपने मध्य लेयर यानी मिडिल लेयर पर टाइप करना सीखा। तीसरे दिन की ट्रेनिंग शुरू करने से पहले आप पहले दिन को सीखे गये कार्य को पक्का कर लें।

1. सबसे पहले निम्न शब्दों को कम से कम 10-10 बार टाइप करें।
इट, छोर, तखत, ओर, ऐठ, पेठा, टिफ, फट, ओठ, फर, फुट, पुट, रुइ, ओए, ओट
2. अब हम ऊपर की लेयर यानी अपर लेयर सीखेंगे जिसमें - ौ ै ा ी ू ब ह ग द ज ड अक्षर आते हैं।
उंगलियां और बटन
बायें हाथ
चौथी उंगली का इस्तेमाल ौ (Q पर) और ै (W पर) टाइप करने के लिये होगा
तीसरी उंगली का इस्तेमाल ा ( E पर) टाइप करने के लिये होगा
दूसरी उंगली का इस्तेमाल ी (R पर) टाइप करने के लिये होगा
पहली उंगली का इस्तेमाल ू (T पर) ब (Y पर) टाइप करने के लिये होगा
दाहिना हाथ
चौथी उंगली का इस्तेमाल ड ([ पर ) ़ ( ] पर) टाइप करने के लिये होगा
तीसरी उंगली का इस्तेमाल -ज (P पर) टाइप करने के लिये होगा
दूसरी उंगली का इस्तेमाल द (O पर) टाइप करने के लिये होगा
पहली उंगली का इस्तेमाल ह (U पर) ग (I पर ) टाइप करने के लिये होगा
3. बायें हाथ से ------->
महत्वपूर्ण बात- ऊपर की किसी भी key को टाइप करने के तुरंत बाद प्रत्येक उंगली अपनी होम की पर वापस आयेगी। अगर आप होम की पर वापस नहीं आती हैं तो कभी स्पीड नहीं आयेगी। शायद आप कभी टाइप सीख नहीं पायें।
4. अब आप निम्न शब्दों को 30-30 बार टाइप करें
जोक, खीर, पीर, तीर, चीर, हीर, हीरो, जीरो, मीरो, कीरो, चीरो, टीरो, फीकी, तीखी, पीछे, नीचे, ठीक, रकीब, बीर, हट, हाट, हठ, हब, है, पैर, पैच, आह, फौज, जौब, जौ, केवट, छठी, खोद, गाह, दरगाह, आदि, ओह, चित, चीता, छीट, छीक, छोर, छोरा, बिछा, बेटा, बेटी, बाप, बाबू, बाका, बकरी, बसर, रबर, सबर, फरेब, उफ, पीठ, चटक, छटक, फटक, फकीर, फौज, डर, डफी, खडग, खचाखच, खटाखट, रटारट, होज, औकात, इक, एक, एफ, पी, टार, टोपी, टोह, ठहर, ठहरा, टिक, ठीक, ठेका, टूर, चूर, दूर, हूर, जहर, चौखट, रूबी।












Click it and Unblock the Notifications