सात दिन में सीखें हिन्दी टाइपिंग- दूसरा दिन
टाइपिंग के पहले दिन आपने सीखा कि कैसे मिडिल लेयर में बिना शिफ्ट के टाइप करना है। अब इसी लेयर में शिफ्ट दबा कर टाइप करना सीखेंगे और मन में याद करेंगे कि कौन कौन से अक्षर इसमें टाइप होते हैं।

महत्वपूर्ण बात- अगर आप दाहिने हाथ की किसी उंगली से कोई बटन दबाने जा रहे हैं, तो शिफ्ट (shift) का बटन बायें हाथ की कनिष्ठ उंगली से दबायें। वहीं इसके विपरीत अगर आप बायें हाथ से कोई बटन दबाने जा रहे हैं, तो शिफ्ट का बटन दाहिने हाथ की कनिष्ठ उंगली से दबायें। यही सही तरीका होता है टाइपिंग सीखने का। और हां शिफ्ट बटन का काम पूरा होते ही आपकी छोटी उंगली वापस अपनी होम की पर लौट आनी चाहिये।
अब आप बायें हाथ से दाहिने की ओर और दायें हाथ से बायीं ओर टाइप करना शुरू करें। हर अक्षर के साथ शिफ्ट का बटन दबायें और स्क्रीन पर छपने वाले अक्षरो को ध्यान से देखें और मन में याद करें।
बायें हाथ से ------->
स्क्रीन पर ये अक्षर छपेंगे- ओएअइउफ ऱखथछठ
अब आप निम्न शब्दों को कम से कम 30-30 बार टाइप करें।
ओट, पुए, उफ, फर (र को कभी शिफ्ट दबाकर टाइप मत करें, अन्यथा उसके नीचे एक बिंदु आ जायेगा, जोकि गलत है) छत, छक, खत, खेत, इट, छोर, तखत, फट, ओठ, ओर, ऐठ, पेठा, टिफ, रुइ, ओए, ओट, फर, फुट, पुट, छठपुर, ओए, किरकिट।
दो-तीन घंटे का ब्रेक लेने के बाद फिर से इन्हीं शब्दों को 30-30 बार टाइप करें।












Click it and Unblock the Notifications