सात दिन में सीखें हिन्‍दी टाइपिंग- चौथा दिन

तीसरे दिन के कोर्स में आपने सीखा ऊपर की लेयर पर कैसे टाइप करना है और ऊपर यानी पहली और मध्य यानी दूसरी लेयर का इस्तेमाल कर आपने कुछ शब्द टाइप किये। आज सीखेंगे श‍िफ्ट दबा कर ऊपर की लेयर पर बनने वाले अक्षरों को।

hindi typing

जिन अक्षरों को हम सीखंगे वो हैं- औ ऐ आ ई ऊ भ ङ घ ध झ ढ

बायें हाथ

चौथी उंगली का इस्तेमाल औ (Q पर) और ऐ (W पर) टाइप करने के लिये होगा
तीसरी उंगली का इस्तेमाल आ ( E पर) टाइप करने के लिये होगा
दूसरी उंगली का इस्तेमाल ई (R पर) टाइप करने के लिये होगा
पहली उंगली का इस्तेमाल ऊ (T पर) भ (Y पर) टाइप करने के लिये होगा

दाहिना हाथ

चौथी उंगली का इस्तेमाल ढ ([ पर ) ञ ( ] पर) टाइप करने के लिये होगा
तीसरी उंगली का इस्तेमाल - झ (P पर) टाइप करने के लिये होगा
दूसरी उंगली का इस्तेमाल ध (O पर) टाइप करने के लिये होगा
पहली उंगली का इस्तेमाल ङ (U पर) घ (I पर ) टाइप करने के लिये होगा

1. बायें हाथ से ------->

महत्वपूर्ण बात: ऊपर की किसी भी key को टाइप करने के तुरंत बाद प्रत्‍येक उंगली अपनी होम की पर वापस आयेगी। अगर आप होम की पर वापस नहीं आती हैं तो कभी स्‍पीड नहीं आयेगी। शायद आप कभी टाइप सीख नहीं पायें।

2. अब आप निम्न शब्दों को 30-30 बार टाइप करें

झट, पट, झटपट, थक, ढक, ढको, ढकी, ईख, धुत, खुद, एटा, आर, पार, पारी, औरत, आती, जाती, झटक, भीतर, और, थार, थपथपी, थक, थकी, घटी, घट, घर, घाट, धरती, धरक, खिसक, छोटा, बड़ा, बड़ी, बुरी, बुरा, भीरू, रुतबा, रट, फाड़, झाड़, आप, ऊपर, उधर, इधर, ढाई, भट, भाट, भाड़, भों, थका, थकी, झक, कार, करो, करी, हीक, हूंकार, चतुर, लाड़, थूका, भर, भरी, भरत, भारत, भाई, अजय, मिका, कब, कभी, कथित, तौर, टोरा, टोका, कपट, घर, घड़ी, बांझ, बैंड, बाजा, बारात, बैंड बाजा बारात, इधर आओ, उधर जाओ, गए, गई, आ गई, जागओ, उड़ जाओ, उठ जाओ, उठा दो, एक बात बताओ, रोज आओ, रोजा रखा है, टुकरा दो, आज ठुकराया, हद हो गई, हद कर दी, धब्‍बा, धरती, तीर उठाओ, हठ करो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+