सात दिन में सीखें हिन्दी टाइपिंग- पहला दिन
1. सबसे पहले अपनी उंगलियों को कीबोर्ड पर इस प्रकार रखें कि आपकी उंगलियां निम्न प्रकार से कीबोर्ड पर आयें-
दाएं हाथ की उंगलियां (Key)- पहली (K), दूसरी (L), तीसरी (;), चौथी (") पर होनी चाहिये।
बाएं हाथ की उंगलियां (Key)- पहली (S), दूसरी (D), तीसरी (F), चौथी (G) पर होनी चाहिये।

ये सभी की आपकी उंगलियों की होम Key अथवा गृह की होती हैं, यानी कुछ भी टाइप करने के बाद ये उंगलियां अपनी होम की पर वापस लौट आती हैं।
2. जिस प्रकार आप कहीं भी जाती हैं, और काम खत्म होने के बाद घर वापस आती हैं, उसी प्रकार आपकी प्रत्येक उंगली का एक घर है और वो अपने अक्षर टाइप करने के बाद अपने ही घर में रहेंगी, लेकिन अगर वो दूसरी key दबाने के लिए अपनी होम की से इतर जाती हैं तो अक्षर दबाने के तुरंत बाद उन्हें अपने घर वापस आना होता है।
विशेष बात- कई लोग होते हैं जो अपनी होम Key के अलावा कोई अन्य Key दबाने के बाद उंगली को वहीं छोड़ देते हैं, जबकि ऐसा करना गलत होता है। उदाहरण के तौर पर यदि आपको U press करना है, तो U को अपने दायं हाथ की पहली उंगली से दबायें और तुरंत उंगली को वापस K पर ले आयें, क्योंकि आपके दायं हाथ की पहली उंगली का घर K है।
इसी प्रकार R दबाने के लिए आप अपने बाएं हाथ की दूसरी उंगली का इस्तेमाल करें उसके बाद वापस उस उंगली को F पर ले आयें।
W दबाने के बाद बाएं हाथ की चौथी उंगली S पर वापस आ जायेगी। V को बायें हाथ ही पहली उंगली से दबाना होगा और उसके तुरंत बाद वो उंगली G पर वापस आ जायेगी। बाएं हाथ की सबसे छोटी उंगली से अगर A दबाएंगे तो उसके तुरंत बाद वो उंगली S पर आ जायेगी। A पर वो उंगली टिकी नहीं रहेगी।
3- यह कभी रटने के प्रयास मत करें कि उ की मात्रा किस उंगली पर आती है या क किस की पर टाइप होता है।
4. कीबोर्ड की तीन लेयर होती हैं, पहली मिडल, दूसरी अपर और तीसरी लोवर। शुरुआत हमेशा मिडल से की जाती है। उसके बाद अपर फिर लोवर और फिर टॉप लेयर सीखते हैं।
मिडल लेयर से करें शुरुआत
मिडिल लेयर होती है- asdfghjkl;' शिफ्ट के साथ- ASDFGHJKL:" यह तो अंग्रेजी के लिए थी, लेकिन अब हिन्दी इंस्क्रिप्ट के लिए- बाएं हाथ पर- ो े ् ि ु प और दाएं हाथ पर- र क त च ट बटन होते हैं।
शिफ्ट के साथ बाएं हाथ की उंगलियों पर अ ो ए अ इ उ फ और दाएं हाथ की उंगलियों पर ऱ ख थ छ ठ । उदाहरण के लिये आप http://www.keymanweb.com/go/hin/dev_inscript पर क्लिक करके देख सकते हैं।
5. अब आप http://www.oneindia.in/unicode/editor.html में जाकर हिन्दी टाइपिंग की ट्रेनिंग शुरू कर सकते हैं।
20 बार टाइप करें s और मन में बोलें ओ की मात्रा, टाइप करें d बोलें ए की मात्रा, f बोलें हलंत, g पर बोलें छोटी ई की मात्रा, h पर प। इसी प्रकार " ट, : च, L त, K क, J र.
यहां पर बाएं हाथ की टाइपिंग लेफ्ट से राइट और दायं हाथ की टाईपिंग राइट टू लेफ्ट करनी है।
इन शब्दों को 30-30 बार टाइप करें, बिना कीबोर्ड देखे-
चट, तट, पर, कर, टोक, तोप, पेट, केट, रेट, पिट, टिप, किर, करो, तर, चोट, तुक, पुट, टुक, चेतक, पेच, पुच, चटपुर, रोक, कोटि, टोपू, चुप।












Click it and Unblock the Notifications