कौन हैं पवित्रा गौड़ा? हत्या के मामले में कैसे जुड़ रहा है ये नाम, दर्शन के साथ क्या है रिलेशन?

Pavithra Gowda: कन्नड़ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर दर्शन थुगुदीपा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि हत्या से जुड़े एक मामले में कन्नड़ अभिनेता को हिरासत में ले लिया गया है। मैसूर पुलिस ने एक्टर को हिरासत में लिया है और इस मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। वहीं इस मामले में कन्नड़ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा का नाम भी सामने आ रहा है।

रेणुका स्वामी की हत्या के मामले में दर्शन गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चित्रादुर्गा के रेणुका स्वामी नाम के एक शख्स की हत्या के मामले में दर्शन और 9 अन्य लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि गत 8 जून 2024 (शनिवार) को कामाक्षी पाल्या में एक अपार्टमेंट के पास नाले में रेणुका स्वामी का शव मिला था। इसके बाद से पुलिस इस हत्या के मामले की जांच में जुट गई थी।

pavithra gowda

जानें कौन हैं पवित्रा गौड़ा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मृतक ने सोशल मीडिया के जरिए कन्नड़ एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा को अश्लील मेसेजेस भेजे थे। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वह पवित्रा को शादी के लिए भी परेशान कर रहा था। कन्नड़ अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा जनवरी 2024 में तब सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने एक्टर दर्शन के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिसमें उन्होंने बताया था कि वह दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं।

दर्शन और पवित्रा गौड़ा का रिलेशन
अपने इंस्टाग्राम पेज पर पवित्रा गौड़ा ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- एक दशक बीत गया, अभी और जाना है। हमारे रिश्ते को 10 साल हो गए हैं। शुक्रिया दर्शन हमेशा मेरा साथ देने के लिए और मेरे साथ खड़े रहने के लिए। इस इंस्टाग्राम पोस्ट ने सैंडलवुड में विवाद खड़ा कर दिया था लेकिन ये पहली बार नहीं है जब उनकी सोशल मीडिया गतिविधि ने इतनी हलचल मचाई थी।

पवित्रा की फोटो ने खड़ा किया था विवाद
साल 2017 में ट्विटर और फेसबुक पर पवित्रा गौड़ा और दर्शन थुगुदीपा की एक प्रोफाइल फोटो ने इसी तरह का विवाद खड़ा कर दिया था। दर्शन के फैंस की आलोचना का सामना करने के बाद पवित्रा ने वो फोटो सोशल मीडिया से हटा दी थी।

पवित्रा गौड़ा के साथ दर्शन का कथित अफेयर
इसके बाद नवंबर 2023 में पवित्रा गौड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी खुशी के जन्मदिन के जश्न का एक वीडियो शेयर किया था जिसमें दर्शन को केक काटते और उनके साथ डांस करते देखा जा सकता था। इस वीडियो के चलते भी खूब हंगामा मचा था। आपको बता दें कि पवित्रा गौड़ा 'चत्रिगालु सर चत्रिगालु' और 'बथास' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। दिलचस्प बात ये है कि पवित्रा गौड़ा के साथ दर्शन के कथित अफेयर की अफवाहें साल 2015 से चली आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+