'बहुत दुबली है', Sonali Bendre को झेलनी पड़ी थी बेइज्जती, कभी जुड़ा था दिग्गज नेता से नाम
Sonali Bendre Update: 90 के दशक की अगर खूबसूरत अभिनेत्रियों की बात की जाए तो आपकी जुबां पर सोनाली बेंद्रे का नाम सबसे पहले आएगा, अपनी सुंदरता और मोहक अदाओं से लोगों को मदहोश करने वाली सोनाली को भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा था। इस बात का खुलासा खुद 'सरफरोश' गर्ल ने ही किया है।
बॉलीवुड बबल को दिए गए इंटरव्यू में सोनाली ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि 'मैं उन लोगों का शुक्रिया अदा करती हूं, जिन्होंने मेरे काम को सराहा और पसंद किया।'

जब उनसे पूछा गया कि 'क्या आपको 90 की आईटीगर्ल कहकर संबोधित किया जाए तो इस पर सोनाली ने मुस्कुराते हुए कहा 'ठीक है।'
'अरे ये तो बहुत पतली और स्ट्रेट हेयर वाली है'
लेकिन इसके बाद उन्होंने जो कहा, वो काफी अजीब था।उन्होंने बताया कि 'नंबे के दौर में जब उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा तो उस वक्त इंडस्ट्री में खूबसूरत और बाउंसी लड़कियों का दौर था। मुझे लोग कहते थे कि अरे ये तो बहुत दुबली और स्ट्रेट हेयर वाली है। मेरे बालों को कर्ल करने की भी कोशिश की गई लेकिन वो कुछ देर बाद अपने नेचुरल फार्म में आ जाते थे, हालांकि बाद में चीजें धीरे-धीरे सेट हो गईं।'
नंबे के दशक की सुंदर अभिनेत्रियों में होती है सोनाली की गिनती
आपको बता दें कि मॉडलिंग की दुनिया से फिल्मों में आने वाली सोनाली बेंद्रे नंबे के दशक की सुंदर और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं, उन्होंने बॉलीवुड के तीनों खान के साथ काम किया है।
मनसे प्रमुख राज ठाकरे थे सोनाली के फैन
अपनी दिलकश अदाओं से लोगों का दीवाना बनाने वाली इस मराठी बाला के एक वक्त पर जबरदस्त फैन हुआ करते थे, जिसमें मनसे प्रमुख राज ठाकरे का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है।
मनसे प्रमुख राज ठाकरे को हुई थी सोनाली से मोहब्बत!
एक वक्त था जब सियासी से लेकर फिल्मी गलियारों तक में चर्चा थी कि शादी शुदा राज ठाकरे को सोनाली से इस कदर इश्क हो गया था कि वो उनसे शादी करने को भी तैयार थे, आपको बता दें कि तब राज ठाकरे शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे के साथ काम किया करते थे।
'राज और सोनाली ने कभी भी कोई बयान नहीं दिया'
कहा जाता है कि बाला साहेब ने ही राज ठाकरे को ऐसा करने से रोका था क्योंकि इस कदम से उनकी गृहस्थी और पार्टी दोनों को नुकसान पहुंचता, हालांकि राज और सोनाली ने कभी भी अपने रिश्ते पर कुछ भी खुलकर नहीं बोला। सोनाली ने बाद में फिल्ममेकर गोल्डी बहल से शादी कर ली और आज वो एक बेटे की मां हैं।
एक नजर सोनाली बेंद्रे के राजनीतिक सफर पर...
- 1 जनवरी 1975 को मुंबई में जन्मी सोनाली ने रमाबाई परांजपे स्कूल और बाद में मिथीबाई कॉलेज से पढ़ाई की है।
- सोनाली ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की । उन्होंने कई विज्ञापनों में काम किया था।
- 1994 में सोनाली ने फिल्म 'आग' से बॉलीवुड में डेब्यू किया, फिल्म मे उनके हीरो गोविंदा थे।
- लेकिन इसके बाद उन्होंने दिलजले (1996), भाई (1997), सरफ़रोश (1999), मेजर साहब, हम साथ साथ हैं (1999)जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया।
- सोनाली ने 'The Modern Gurukul: My Experiments with Parenting' नामक एक किताब लिखी है।
- सोनाली ने 2002 में गोल्डी बहल (फिल्म निर्माता) से विवाह किया। उनका एक बेटा है, जिसका नाम रणवीर बहल है
- 2018 में सोनाली ने दुनिया को चौंकाते हुए बताया कि उन्हें हाई-ग्रेड मेटास्टेटिक कैंसर है लेकिन अपनी हिम्मत के बल पर उन्होंने ये जंग जीती और वो आज लाखों लोगों के लिए मिसाल हैं।












Click it and Unblock the Notifications