IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी के सामने जोफ्रा आर्चर ने की चालाकी, लगातार दूसरी बार किया आउट

IND vs ENG: कुछ ही दिन पहले संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल करने की मांग उठ रही थी लेकिन अब निराशा हाथ लगी है। वैभव सूर्यवंशी को लगातार तीसरे मैच में मौका मिला लेकिन वह फ्लॉप हो गए। इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्टल में चौथे टी20 मैच में सूर्यवंशी सस्ते में आउट होकर चले गए।

जोफ्रा आर्चर ने इस सीरीज में दूसरी बार वैभव सूर्यवंशी को अपना शिकार बनाया है। इस बार वह 15 के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए। ऐसा लग रहा है कि सूर्यवंशी को इंग्लैंड के उछाल में खेलने में परेशानी हो रही है। आर्चर ने इस बार उनको बड़ी चालाकी से आउट किया।

ind vs eng

वैभव सूर्यवंशी को आर्चर ने फंसाया

मैच की पहली गेंद उन्होंने लेग स्टम्प के बाहर फेंकी थी, जिस पर सूर्यवंशी पिछली बार आउट हुए थे। इस बार आर्चर ने तेज गति के साथ मिश्रण किया और वैभव को फंसा दिया। ऑफ़ स्टम्प के बाहर बैक ऑफ़ लेंथ गेंद पर वह चकमा खा गए और ऊंचा शॉट खेलकर 30 गज के घेरे में आउट हो गए। इस सीरीज में सूर्यवंशी ने क्रमशः 13, 14 और 15 रनों का स्कोर किया है। इंग्लैंड दौरा उनके लिए बुरे सपने की तरह रहा है। आर्चर ने कहा भी था कि वैभव को कैसे आउट करना है, वह उनको पता है और दो मैचों में लगातार उन्होंने वह कर दिखाया है।

ब्रिस्टल टी20 में वैभव सूर्यवंशी के अलावा उनके जोड़ीदार अभिषेक शर्मा भी फ्लॉप रहे, वह 16 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए। उनके अलावा ईशान किशन, तिलक वर्मा सभी प्लेयर्स फ्लॉप साबित हुए, सिर्फ कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्रीज पर खड़े रहकर रन बनाए।

सिर्फ श्रेयस अय्यर का चल पाया बल्ला

श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेलते हुए टीम को संभाला लेकिन दूसरे छोर पर लगातार विकेट गिरते चले गए। अय्यर ने 80 रनों की नाबाद पारी के लिए 49 गेंदों का सामना किया। उनके बल्ले से 4 चौके और 5 शानदार छक्के देखने को मिले। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 158 रनों का मामूली स्कोर हासिल किया। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर और जोश टंग ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+