'ठकुराइन हूं, भिखारी नहीं', अंजना सिंह ने लाइव आकर चप्पल दिखाकर खेसारी और फैंस को ललकारा, देखें वायरल VIDEO
Anjana Singh Khesari Lal Yadav controversy: भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह और एक्टर-सिंगर खेसारी लाल यादव के बीच चल रही तनानती अब गाली-गालौच पर उतर आई है। सोशल मीडिया पर लाइव आकर एक्ट्रेस अंजना सिंह ने खेसारी लाल को जमकर तताड़ा है, इसके साथ ही आरोप लगाया है कि उन्हें और उनकी बेटी को उनके हालिया पॉडकास्ट के बाद ट्रोल कर कर अभद्र टिप्पणी की जा रही है।
इतना ही नहीं अंजना सिंह ने इंस्टाग्राम लाइव पर खेसारी लाल के शुरूआती करियर और पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए। इतना ही नहीं लाइव वीडियो में सैंडल दिखाकर धमकी तक दे डाली है। हालांकि इसके बाद खेसारी की टीम ने वीडियो डिलीट कर दिए हैं।

इसके बावजूद अंजना ने चेतावनी दी है। अंजना ने अपने लाइव वीडियो में सीधे खेसारी और उनके फैंस को ललकारा है। खेसारी ने आपको स्टार बनाया फैंस के इस कमेंट का अंजना ने जवाब देते हुए कहा कि अगर खेसारी लाल इतने बड़े एक्टर हैं तो खुद सामने आकर जवाब दें। दहाड़ते हुए अंजना ने कहा बताओ कहां मिलोगे? वहीं पर मुंह लाल कर देंगे, मैं ठकुराइन हूं, किसी के आगे भीख मांगने वाली नहीं हूं। इसके बाद ही लाइव वीडियो में कैमरे के साने सैंडल दिखाते हुए चेतावनी दी।

अंजना ने दावा किया कि उन्हें लखनऊ बुलाकर धमकाया जा रहा है। उन्होंने खेसारी टीम के राइटर अखिलेश कश्यप को ललकारते हुए कहा सुन दाढ़ी वाले चाचा, क्या दिखाना चाहता है? तू ऐसा क्या दिखाना चाहती है जो मैं देख नहीं सकती। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने दावा किया कि शुरूआती स्ट्रगल के दिनों में खेसारी को बांगुर नगर के ऑफिस में उसकी पैत्नी चंदा यादव ने दूसरी एक्ट्रेस के साथ रंगे हाथों पकड़ा था। अंजना ने कहा भौजी ने अटैक किया तब भैया हीरोइन के साथ धरे गए थे।
कैसे शुरू हुई ये लड़ाई?
दरअसल, अंजना ने खुद बताया कि आयुष के शो में गई ये मेरा दूसरा पॉड कास्ट था इसमें आयुष ने मुझसे खेसारी लाल के कास्टिंग काउज वाले पुराने बयान पर सवाल पूछा तब मैंने बोला वो तो कुछ भी बोलते हैं, वो बोलना तो कुछ और चाहते हैं लेकिन शब्दों की कमी की वजह से मतलब उसका कुछ और निकल जाता है। मैंने बस इतना ही बोला था।
अंजना ने बताया पॉडकास्ट आया तो किसी को कोई अपत्ति नहीं हुई लेकिन खेसारी के चहेतों को बुरा लगा और उन्होंने मुझे गालियां देनी शुरू कर दी और कहा कि मैं जो आज हूं वो खेसारी की वजह से हैं। तो मैं आपको बता दूं खेसारी लाल जब शुरूआत में फिल्मों में लड़की बनकर नाचते थे और जब उन्होंने पहली फिल्म की थी तब उन्हें ये तक सेंस नहीं था कि एक सीन के बाद ड्रेस चेंज होती है, कितने शार्ट्स, कितने एंगल होते हैं वो तक उन्हें सिखाया गया था। खेसारी को उंगली पकड़कर सिखाया गया है और उसने इंस्स्ट्री में आने से पहले से मैं हूं।












Click it and Unblock the Notifications