बेटी का फेक अकाउंट देखकर भड़के Akhilesh Yadav, जमकर सुनाई खरी-खोटी, जानिए क्या करती हैं अदिति यादव?
Akhilesh Yadav Daughter Aditi Yadav: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का गुस्सा आज चरम पर है, वजह है उनकी बेटी बेटी अदिति यादव के नाम पर वायरल हो रही एक पोस्ट में, जिससे कुछ आपत्तिजनक बातें शेयर की जा रही हैं।
अखिलेश यादव ने बकायदा इस बारे में एक सोशल पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि 'उनकी बेटी अदिति यादव के नाम पर फर्जी फेसबुक पेज बनाया गया है।'

सपा सुप्रीमो ने एक्स पर लिखा है कि '24 घंटे पूरे हुए। इसे हमारी FIR से कम न समझा जाए, इसी बीच हमारी नज़र में ऐसी कई पोस्ट आईं हैं जो बेहद आपत्तिजनक हैं। यहाँ तक कि हमारे परिवार और पार्टी के नेताओं और हमसे जुड़े हुए लोगों के मिलते-जुलते नाम और तस्वीरों का दुरुपयोग करके कुछ असामाजिक तत्व बेहद निंदनीय सोशल मीडिया पोस्ट और सामग्री प्रकाशित कर रहे हैं। ऐसी तस्वीरों, विचारों से हमारा कोई भी लेना-देना नहीं है। ये सब एक साज़िश के तहत किया जा रहा है, जिसके पीछे या तो कुछ शातिर लोगों का राजनीतिक या आर्थिक मंसूबा है या फिर उन लोगों की अनभिज्ञता है जो नहीं जानते हैं कि उनका इस्तेमाल कोई अपना मतलब निकालने के लिए कर रहा है।
अगर भाजपा सरकार की साइबर सिक्योरिटी सेल चाहे तो ऐसे लोगों को 24 घंटे क्या, 24 मिनट में भी पकड़ सकती है, उसे तो बस ऊपर के आदेश का इंतज़ार है।
साक्ष्य संलग्न है।'
(अखिलेश यादव के ट्विटर पोस्ट से कंटेट)
आपको बता दें कि सपा प्रमुख तीन बच्चों के पिता हैं। जिसमें दो बेटियां ( अदिति और टीना) और एक बेटा अर्जुन हैं। अदिति की उम्र 21 साल है और वो अक्सर अपने मम्मी-पापा ( अखिलेश यादव और डिंपल यादव) के साथ राजनीति के इवेंट में नजर आती हैं।
यादव परिवार की तीसरी जनरेशन राजनीति के लिए तैयार?
साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान वो अपनी मां के साथ चुनाव प्रचार करती दिखी थीं, जिसके बाद से कयास लगने लगे हैं कि अब शायद यादव परिवार की तीसरी जनरेशन भी राजनीति में सक्रिय हो रही है।
ला मार्टिनियर गर्ल्स इंटर कॉलेज से की है 12वीं
मालूम हो कि अदिति यादव ने लखनऊ के प्रतिष्ठित ला मार्टिनियर गर्ल्स इंटर कॉलेज से 12 वीं की पढ़ाई की हैं और इस वक्त यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूसीएल) से इंटरनेशनल रिलेशनशिप विषय पर पढ़ाई कर रही हैं। अपनी मम्मी की तरह वो भी बैडमिंटन और घुड़सवारी का शौक रखती हैं।












Click it and Unblock the Notifications