TCS Case की मास्टरमाइंड निदा खान को कोर्ट से मिली जमानत, जज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का क्यों किया जिक्र?
TCS Nashik Case Mastermind Nida khan: फेसम आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) से जुड़े नासिक के एक बीपीओ सेंटर में यौन उत्पीड़न और कथित धर्मांतरण केस की मास्टमाइंड निदा खान को नासिक की कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया है। जिस 24 साल की महिला निदा खान की करतूत ने देश भर की युवा पीढ़ी और अभिभावकों को भयभीत कर दिया था उसी निदा खान को गर्भवती होने के कारण कोर्ट ने जमानत दी है।
गर्भवती निदा खान को जमानत देते हुए नासिक कोर्ट के जज ने जो बयान दिया उसकी चर्चा हो रही है। स्थानीय अदालत के जज ने कहा, "किसी भी महिला के लिए जेल में जन्म देना बहुत पीड़ादायक होता है और सामाजिक रूप से ये बहुत कठिन स्थिति होती है।" अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के.जी. जोशी ने कहा ऐसी परिस्थिति से बचाना न्याय के हित में है। हालांकि इस केस में 9 जुलाई को आदेश सार्वजनिक किया जाएगा। आइए समझते हैं क्या है पूरा मामला और जज ने भगवान कृष्ण के जन्म जिक्र निदा खान को जमानत देते हुए क्यों किया?

कोर्ट ने निदा खान क्यों दी जमानत?
बता दें निदा खान को दो माह पहले अरेस्ट किया गया था। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के.जी. जोशी ने इस केस की सुनवाई करते हुए कहा, "जांच के आधार पर ये लगता है कि निदा खान ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर वैचारिक रूप पीड़िता को आपत्तिजनक बातें बताकर प्रभावित करने और उसकी धार्मिक मान्यताओं को बदलने का प्रयास किया।" कोर्ट ने स्वीकार कि एफआईआर में उनकी कथिति भूमिका का जिक्र है लेकिन निदा के वकील ने दलील दी कि निदा खान पांच माह की प्रेग्नेंट है। इस तथ्य के आधार पर कोर्ट ने जमानत मंजूद कर दी।
कोर्ट ने भगवान कृष्ण का क्यों किया जिक्र?
नासिक अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के.जी. जोशी ने अपने आदेश में कहा, "जिस तरह से भगवान श्रीकृष्ण का जन्म कारागार में हुआ था, उसी प्रकार जेल में जन्म की पीड़ा और उससे जुड़ा सामाजिक कलंक किसी भी महिला के लिए असहीय और कष्टकारी होता है। गर्भवती महिला और होने वाले बच्चे के स्वास्थ और हित को देखते हुए आरोपी को राहत देना सही है।" जज ने इस बात का भी जिक्र किया कि इस केस की जांच पूरी हो चुकी है और आरोपत्र कोर्ट में दाखिल हो चुका है, इसलिए इस आरोपी को न्यायिक हिरासत में रखना आवश्यक नहीं है।
क्या है पूरा केस, निदा खान पर क्या लगे हैं आरोप?
TCS के नासिक के एक बीपीओ सेंटर में यौन उत्पीड़न और कथित धर्मांतरण का आरेाप है। अब तक इस केस में नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर और 8 लोगों को अरेस्ट किया गया है। निदा पर आरोप है कि वो कंपनी में एचआर हेड थी तब इसने अपने सहयोगी तौसीफ के साथ मिलकर हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की और ऑफिस के कर्मचारियों को नमाज पढ़ने और इस्लामी परंपराओं पर अमल करते हुए बुर्का पहनने का दबाव बनाया गया। एक कथित व्हाट्सएप ग्रुप था। जिसमें कुछ खास कर्मचारियों के खिलाफ गतिविधियां चलाई जाती थी। इस वारदात में जिन 8 लोगों को अरेस्ट किया गया है उसमें ऑपरेशंस मैनेजर समेत सात मेल मेंबर हैं।
भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 (छल आदि के माध्यम से यौन संबंध बनाना), धारा 65 (यौन उत्पीड़न) और धारा 299 (धार्मिक भावनाएं आहत करना) के तहत केस दर्ज है। इसके अलावा इस केस की पीड़िता दलित समुदाय से ताल्लुक रखती है इसलिए केस के सभी आरोपियों के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम से जुड़ी धाराओं के तहत केस दर्ज है।


Click it and Unblock the Notifications
