DGMO Rajiv Ghai भी निकले विराट कोहली के फैन, जानिए क्यों कहा- 'राख से राख,धूल से धूल'? क्या है इसका मतलब?
DGMO Rajiv Ghai: इंडिया-पाकिस्तान के तनाव के बीच सोमवार दोपहर डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशन्स (DGMO) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, एयर मार्शल ए.के. भारती और वाइस एडमिरल प्रमोद की संयक्त प्रेस वार्ता हुई। मीडिया से मुखातिब होते हुए लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि "पिछले कुछ वर्षों में आतंकवादी गतिविधियों का चरित्र बदल गया है। निर्दोष नागरिकों पर हमले किए जा रहे थे, पहलगाम तक पाप का यह घड़ा भर चुका था।"
उन्होंने आगे कहा कि 'पाकिस्तान के ड्रोन और हथियारों की गई कोशिशें नाकाम हुईं और जो बचे ड्रोन थे, उन्हें मार गिराया गया है, मैं दिल से BSF की भी सराहना करना चाहता हूं. पहरा देने वाले जवान हमारे इस अभियान में शामिल हुए और बहादुरी के साथ हमारा साथ दिया है।'

विराट कोहली मेरे भी फेवरेट क्रिकेटर हैं: राजीव घई
इसके बाद राजीव घई ने जो कहा वो थोड़ा सा चौंकाने वाला था। उन्होंने कहा कि 'आज क्रिकेट की बात करनी चाहिए। मैंने देखा कि आज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। कई भारतीयों की तरह वो मेरे भी फेवरेट क्रिकेटर हैं। मैं एक उदाहरण देना चाहता हूं कि ये जो आप यहां पर डायग्राम देख रहे हैं, ये मुझे एक घटना की याद दिलाते हैं।'
'Ashes to ashes, dust to dust'
'जब मैं स्कूल में था यानी कि 70 के दशक की, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज के दौरान, दो ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने इंग्लैंड की बल्लेबाजी लाइनअप को बुरी तरह से नष्ट कर दिया था तब ऑस्ट्रेलिया ने एक कहावत दी -Ashes to ashes, dust to dust यानी कि 'राख से राख, धूल से धूल'।
ग्रिड सिस्टम की परतों में से एक आपको मार देगी (DGMO Rajiv Ghai)
'अगर आप परतें देखेंगे, तो आप समझ जाएंगे कि मैं क्या कहने की कोशिश कर रहा हूं। भले ही आप सभी परतों को पार कर लें, इस ग्रिड सिस्टम की परतों में से एक आपको मार देगी।'
क्या है Ashes to ashes, dust to dust का मतलब?
दरअसल ये एक बहुत बड़ी कहावत है, जो कि अक्सर अंतिम संस्कार के वक्त बोली जाती है, जिसमें जीवन चक्र की बात कही गई है। यानी कि शरीर मिट्टी का बना और मिट्टी में ही मिल जाएगा।
'पाकिस्तान के ड्रोन हमारे ग्रिड के कारण नष्ट हुई है'
DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि 'जो दुर्दशा आपने पहले और कल पाकिस्तान एयरफील्ड की देखी और एयर मार्शल की प्रस्तुति आज देखी। हमारे एयरपील्ड हर प्रकार से ऑपरेशनल है। पाकिस्तान के ड्रोन हमारे ग्रिड के कारण नष्ट हुई है, हमारे एयरफील्ड और लॉजिस्टिक्स को निशाना बनाना बहुत कठिन है।'
कौन हैं DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई?
- लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई भारतीय सेना के सैन्य संचालन महानिदेशक हैं।
- राजीव घई ने 25 अक्टूबर 2024 को यह पदभार संभाला है।
- बेहद ही कड़क और अनुशासनप्रिय राजीव घई ने भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून से प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
- उन्होंने दिसंबर 1989 में कुमाऊं रेजिमेंट में कमीशन प्राप्त किया है।
- डीजीएमओ बनने से पहले, वे जम्मू-कश्मीर स्थित चिनार कॉर्प्स के GoC थे।
- 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद, भारतीय सशस्त्र बलों ने "ऑपरेशन सिंदूर" शुरू किया।
- राजीव घई इस ऑप्रेशन के मुख्य़ रणनीतिकारों में से एक हैं।
- राजीव घई UYSM,अति विशिष्ट सेवा मेडल AVSM जैसे पुरस्कारों से भी नवाजे जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications