कौन हैं Janhvi की सौतेली बहन अंशुला कपूर? Rohan Thakkar संग की सगाई, सामने आई तस्वीरें

Rohan Thakkar: मशहूर बॉलीवुड फिल्ममेकर बोनी कपूर के घर इन दिनों मांगलिक काम हो रहे हैं, जहां एक ओर उनकी बेटी-अभिनेत्री जाह्नवी कपूर और बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया के रिलेशनशिप को लेकर बातें हो रही हैं वहीं दूसरी ओर उनकी बड़ी बेटी अंशुला ने अपना रिश्ता कन्फर्म करते हुए अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से सगाई कर ली है, दोनों के घर में शादी की रस्में शुरू हो गई हैं लेकिन शादी की डेट के बारे में खुलासा नहीं हुआ है।

अंशुला की सगाई की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसके बाद लोगों के मन में सवाल पैदा हो गया है कि आखिर अंशुला और रोहन कौन हैं? तो आपको बता दें कि बोनी कपूर ने दो शादियां की हैं, उनकी पहली शादी मोना शौरी से साल 1983 में हुई थी।

Rohan Thakkar

लेकिन साल 1996 में दोनों की शादी टूट गई क्योंकि उन्होंने मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी से शादी कर ली थी, वो लंबे वक्त से उन्हें डेट कर रहे थे। मौना से बोनी को दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं। साल 2012 में मोना की मौत कैंसर की वजह से हुई थी।

कौन हैं अंशुला कपूर?

अंशुला कपूर लाइफस्टाइल इन्फ्लुएंसर, कंटेंट क्रिएटर, उद्यमी और एक वेलनेस प्लेटफॉर्म की संस्थापक हैं। उन्होंने 'फैनकाइंड'नामक एक फंडरेज़िंग प्लेटफॉर्म की शुरुआत की है, जो कि चैरिटी के लिए जाना जाता है। अंशुला ने बरनार्ड कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है।

अर्जुन कपूर एक फिल्म स्टार

उनके भाई अर्जुन कपूर एक फिल्म एक्टर हैं, इन दोनों के रिलेशनशिप बोनी कपूर से पहले नार्मल नहीं थे लेकिन अंशुला की सगाई में जाह्नवी औकर उनकी छोटी बहन खुशी कपूर पहुंचे थे, जिससे पता चलता है कि दोनों की फैमिली में अब तनाव कम हो गया है।

Rohan Thakkar

अंशुला कपूर के मंगेतर रोहन ठक्कर कौन हैं?

अंशुला ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से सगाई कर ली है। दोनों की प्रेम कहानी एक डेटिंग ऐप से शुरू हुई थी और करीब तीन साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद रोहन ने न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में अंशुला को प्रपोज किया था।

Rohan Thakkar

रोहन ठक्कर क्या करते हैं?

रोहन ठक्कर फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार वह स्क्रीनराइटर हैं और धर्माटिक एंटरटेनमेंट के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने FLAME University से पढ़ाई की है और बाद में New York Film Academy से फिल्ममेकिंग की शिक्षा हासिल की।

कितनी है नेटवर्थ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहन ठक्कर की अनुमानित नेटवर्थ 10 लाख डॉलर (करीब 8-9 करोड़ रुपये) से अधिक बताई जाती है। हालांकि उनकी संपत्ति को लेकर कोई आधिकारिक सार्वजनिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। मालूम हो कि अंशुला की सगाई की फोटो उनकी चाची महीप कपूर ने शेयर की है, महीप संजय कपूर की पत्नी हैं।

यह पढ़ें: क्या महेश भट्ट ने अपनाया इस्लाम? बेटी पूजा ने बताया पापा की शादी का सच, पहली पत्नी कौन?
यह पढ़ें: क्या महेश भट्ट ने अपनाया इस्लाम? बेटी पूजा ने बताया पापा की शादी का सच, पहली पत्नी कौन?
यह पढ़ें:Shikhar Pahariya: जाह्नवी को डेट करने वाले शिखर का है इस नेता से कनेक्शन, राहुल संग उड़ी थी शादी की अफवाह
यह पढ़ें:Shikhar Pahariya: जाह्नवी को डेट करने वाले शिखर का है इस नेता से कनेक्शन, राहुल संग उड़ी थी शादी की अफवाह
यह पढ़ें: Janhvi Kapoor: EX CM की बहू बनने जा रही हैं श्रीदेवी की बेटी! कौन हैं Shikhar Pahariya?
यह पढ़ें: Janhvi Kapoor: EX CM की बहू बनने जा रही हैं श्रीदेवी की बेटी! कौन हैं Shikhar Pahariya?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+